IPL 2025 का खिताब विराट कोहली ने अपने नाम कर लिया। फाइनल में पंजाब किंग्स को हराकर 17 साल से चले आ रहे सूखे को समाप्त किया। जीत के बाद टीम की चमचमाती ट्रॉफी मिली, लेकिन फिर वापस ले ली गई।

RCB Win IPL Title: 17 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार रॉयल चैलेंज बेंगलुरु ने आईपीएल की पहली ट्रॉफी अपने नाम कर ली। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रनों से हरा दिया। जीत के बाद विराट कोहली का सपना भी पूरा हो गया। काफी कड़ी मेहनत और लग्न के चलते विराट और रजत पाटीदार सहित पूरी टीम ने अपने हाथों में खिताब को उठाया और जश्न मनाया। टीम के साथ फैंस का सपना भी वर्षों बाद पूरा हो गया। आरसीबी ने हाथों में ट्रॉफी लेकर जश्न मना ली। उसके बाद उनसे ट्रॉफी वापस ले ली। क्या आप इसके बारे में जानते हैं? आईए हम आपको इसके पीछे का मुख्य नियम बताते हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब जब कोई टीम अपने नाम करती है, तो उनके हाथों में जो ट्रॉफी होती है, वो रियल नहीं रहती है। फाइनल में जीतने वाली टीम को रेप्लिका दी जाती है। ऐसा ही कुछ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ भी देखने को मिला। जब टीम ने खिताब अपने नाम किया, तो उन्हें रियल की नहीं रेप्लिका ट्रॉफी थमाई गई। उसी के साथ सभी टीम के खिलाड़ियों ने जश्न मनाया। उसी खिताब को अपने साथ लेकर टीम अपने होम सिटी बेंगलुरु पहुंची।

RCB की जीत पर किया गया विक्ट्री परेड का आयोजन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 17 साल के इंतजार के बाद अपने 18वें साल में खिताब जीता। ऐसे में उनके फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी। हर तरफ देश में आरसीबी फैंस के बीच जश्न का माहौल बन गया। टीम की इस जीत के मौके पर विक्ट्री परेड भी रखा गया। बीते 4 जून बुधवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर विक्ट्री परेड का खास आयोजन किया गया। इस मौके पर तीन के सेनापति रजत पाटीदार और टीम की जान विराट कोहली ने अपने फैंस को थैंक्यू बोला। उन्होंने अपने से ज्यादा पाटीदार को सपोर्ट करने को कहा। इसके पीछे की मुख्य वजह ये है, कि वो आने वाले कई सीजनों तक टीम को साथ लेकर जाएंगे।

IPL में लाजवाब रहा है विराट कोहली का रिकॉर्ड

विराट कोहली ने IPL में आरसीबी के लिए काफी बड़े योगदान दिए हैं। उन्होंने साल 2008 से लेकर 2025 तक कुल 267 मुकाबले खेल चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 39.54 की औसत से 8681 रन निकले हैं। उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 113* है। वहीं, 8 शतक और 63 अर्धशतक लगाया है। 291 छक्के भी किंग कोहली ने अपने बल्ले से लगा लिया है। यदि वो अगले सीजन में टीम के लिए खेलते हैं और भी कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लेंगे।