MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • IPL स्थगित होने पर क्या पूरी फीस ले पाएंगे खिलाड़ी? जानें इसका नियम

IPL स्थगित होने पर क्या पूरी फीस ले पाएंगे खिलाड़ी? जानें इसका नियम

IPL suspended: इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन बीच में ही रोक दिया गया है। पाकिस्तान और भारत के बीच युद्ध जैसे हालात के चलते यह फैसला लिया गया। क्या खिलाड़ियों को उनके पूरे सीजन की फीस मिलेंगे? आईए जानते हैं।

 

Shivansh Shekhar | Published : May 09 2025, 02:55 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
IPL 2025 अचानक किया गया बंद
Image Credit : Asianet News

IPL 2025 अचानक किया गया बंद

भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात बन चुके हैं। ऐसे में इसका असर अब क्रिकेट में भी देखने को मिला है, जहां इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन बीच में ही स्थगित कर दिया गया है।

26
दिल्ली और पंजाब के मुकाबले में हुई दिक्कत
Image Credit : X

दिल्ली और पंजाब के मुकाबले में हुई दिक्कत

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा था। जिसके बीच में ही अचानक फ्लड लाइट को सुरक्षा के दृष्टिकोण से बंद करने का फैसला किया। इसका मुख्य कारण पाकिस्तान की ओर से पंजाब और जम्मू जैसे बड़े शहरों में हवाई हमले थे।

Related Articles

RCB को बड़ा झटका! प्लेऑफ से पहले बाहर हुआ स्टार प्लेयर
RCB को बड़ा झटका! प्लेऑफ से पहले बाहर हुआ स्टार प्लेयर
India Pakistan War: पंजाब-दिल्ली के मैच में चीयरलीडर के साथ ये क्या हुआ? तेजी से Video हो रहा वायरल
India Pakistan War: पंजाब-दिल्ली के मैच में चीयरलीडर के साथ ये क्या हुआ? तेजी से Video हो रहा वायरल
36
बीच में ही सस्पेंड हो गया आईपीएल
Image Credit : ANI

बीच में ही सस्पेंड हो गया आईपीएल

ऐसे में IPL के चेयरमैन ने मैच को रोककर सभी खिलाड़ियों को मैदान से बाहर निकाला और दर्शकों को स्टेडियम छोड़ने को कहा गया। चेयरमैन खुद मैदान पर आकर लोगों से बाहर जाने की अपील करते दिखे थे। अब अगले दिन पूरे सीजन को हु स्थगित कर दिया गया।

46
फैंस के मन में उठ रहे सवाल
Image Credit : ANI

फैंस के मन में उठ रहे सवाल

लोगों के मन में सवाल उठ रहे होंगे कि क्या पूरा सीजन खिलाड़ियों के नहीं खेलने पर उनके पूरे पैसे दिए जाएंगे? खिलाड़ियों को कितने पैसे मिलेंगे? क्या उनकी फीस में कटौती होगी? आईए इन सभी सवालों का जवाब हम आपको देते हैं।

56
कटेगी खिलाड़ियों की फीस?
Image Credit : ANI

कटेगी खिलाड़ियों की फीस?

टूर्नामेंट के बीच में सस्पेंड होने के चलते खिलाड़ियों की उनकी फीस काट ली जाएगी? इसका जवाब नहीं है। भले ही सीजन को बीच में रोक दिया गया हो, लेकिन प्लेयरों को उनकी फीस में से किसी भी प्रकार की कटौती नहीं की जाएगी।

66
क्या कहता है नियम?
Image Credit : ANI

क्या कहता है नियम?

आईपीएल नियम के हिसाब से यदि कोई खिलाड़ी पूरे सीजन के लिए उपलब्ध रहा है, तो उसे उसकी पूरी सैलरी दी जाएगी। चाहे उस खिलाड़ी ने जितने भी मुकाबले खेले हों। उनका चयन हुआ या नहीं हुआ इससे सैलरी में कोई फर्क नहीं पड़ता।

Shivansh Shekhar
About the Author
Shivansh Shekhar
दिसंबर 2024 से Asianet News Hindi में कार्यरत हैं। पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है। खेल और धर्म के मुद्दों पर लिखने की रुचि है। बीते समय में कई मीडिया संस्थानों के लिए जन-सरोकार से जुड़ी कई रिपोर्टस कर चुके हैं। डिजिटल की विधाओं की जानकारी रखते हैं। वेब स्टोरी डेस्क पर भी काम करने का अनुभव है। इनसे shivansh.shekar@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है। Read More...
आईपीएल
 
Recommended Stories
Top Stories