IPL 2025 Prize Money List: 17 साल के इंतजार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस जीत के बाद विजेता टीम पर पैसों की बरसात हुई। आईए प्राइज मनी लिस्ट पर नजर डालते हैं।
IPL 2025 Prize Money & Award List: इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराया। 17 साल के बाद पहली बार आईपीएल की ट्रॉफी पर आखिरकार आरसीबी ने कब्जा जमा लिया। इस जीत के बाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में प्राइज सेरेमनी का आयोजन किया गया। जिसमें विजेता और उपविजेता के अलावे कई अवॉर्ड्स दिए गए। साथ ही पैसों की बरसात हुई।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 का खिताब अपने नाम किया। उनकी इस बड़ी उपलब्धि के लिए प्राइज मनी के रूप में 20 करोड़ रुपए दिए गए। कप्तान रजत पाटीदार ने यह प्राइज अपने हाथों में लिया। उसके अलावा फाइनल मैच में हारने वाली पंजाब किंग्स की टीम पर भी पैसों की बौछार हुई है। कप्तान श्रेयस अय्यर को प्राइज के रूप में 12.5 करोड़ रुपए और शिल्ड दिया गया। उनके अलावा तीसरे नंबर पर रहने वाली मुंबई इंडियंस को 7 करोड़ और चौथे स्थान पर गुजरात टाइटंस को 6.5 करोड़ रुपए दिए गए।
IPL 2025 में बेस्ट खिलाड़ियों पर भी हुई पैसों की बरसात
टीम के अलावा खिलाड़ियों के ऊपर भी पैसों की बरसात हुई है। जी हां, IPL 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले यानी ऑरेंज कैप होल्डर साईं सुदर्शन (759 रन) को 10 लाख रुपए और ट्रॉफी ईनाम में दी गई। इसके अलावा सबसे ज्यादा विकेट यानी पर्पल कैप को अपने नाम करने वाले प्रसिद्ध कृष्णा (25 विकेट) को भी 10 लाख रुपए मिले। मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर रहने वाले सूर्यकुमार यादव को 15 लाख ट्रॉफी, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन जीतने वाले साईं सुदर्शन को 10 लाख, अल्टीमेटम फैंटसी प्लेयर ऑफ द सीजन साईं सुदर्शन 10 लाख और ट्रॉफी मिला।
चौके और छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज को भी मिला प्राइज मनी
इनके अलावा सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले साईं सुदर्शन (88 चौके) को 10 लाख रुपए और ट्रॉफी मिली। सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले निकोलस पूरन (40 छक्के) को 10 लाख और ट्रॉफी दी गई। ग्रीन डॉट बॉल डालने वाले मोहम्मद सिराज (115 बॉल) को 10 लाख और ट्रॉफी मिली। कैच ऑफ द सीजन कमिंदु मेंडिस को 10 लाख और ट्रॉफी मिली। फेयर प्ले अवॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स को ट्रॉफी मिली। पिच और ग्राउंड अवॉर्ड के लिए 50 लाख और ट्रॉफी मिली। सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन रहे वैभव सूर्यवंशी को टाटा कर्व गाड़ी दी गई।