11:41 PM (IST) Apr 08

IPL 2025 PBKS vs CSK Live: धोनी की सेना पर भारी पड़ा 24 साल का युवा, बल्ले से तबाही मचाकर छीनी जीत, मिली सीजन की लगातार चौथी हार

पंजाब किंग्स (PBKS) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 18 रनों से हराया है। 220 रनों का पीछा करते हुए चेन्नई की टीम 201 रनों तक ही पहुंच सकी। डेवोन कॉन्वे की स्लो पारी टीम को भारी पड़ी।

 

Read Full Story
11:16 PM (IST) Apr 08

IPL 2025 PBKS vs CSK Live: पंजाब ने चेन्नई को 18 रनों से हराया

आईपीएल 2025 के 22 वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 18 रनों से हरा दिया है। चेन्नई की टीम को इस सीजन लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा है। 220 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई के बल्लेबाजों ने 201 रन ही बना पाए। वहीं, पंजाब की ओर से प्रियांश आर्य ने 42 गेंदों में 103 रनों की शतकीय पारी। 

09:58 PM (IST) Apr 08

IPL 2025 PBKS vs CSK Live: चेन्नई का दूसरा विकेट गिरा

220 रनों का पीछा करते हुए चेन्नई ने अपना दूसरा विकेट 62 रन के स्कोर पर खो दिया है। ऋतुराज गायकवाड 1 रन बनाकर लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर कैच आउट हो गए हैं। टीम का स्कोर 7.2 ओवर में 62/2 है।

09:53 PM (IST) Apr 08

IPL 2025 PBKS vs CSK Live: चेन्नई का पहला विकेट गिरा

220 रनों का पीछा करते हुए चेन्नई ने अपना पहला विकेट 61 रन के स्कोर पर खो दिया है। रचीन रवींद्र 36 रन बनाकर ग्लेन मैक्सवेल की गेंद पर स्टंप आउट हो गए हैं। टीम का स्कोर 6.4 ओवर में 61/1 है। 

09:50 PM (IST) Apr 08

IPL 2025 PBKS vs CSK Live: 6 ओवर के बाद चेन्नई की धाकड़ शुरुआत

220 रनों का पीछा करते हुए चेन्नई की पारी में 6 ओवर का खेल खत्म हो चुका है और टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 59 रन है। क्रीज पर डेवोन कॉनवे 22 और रचीन रवींद्र 36 बनाकर मौजूद हैं। जीत के लिए 84 गेंदों में 161 रनों की जरूरत है। 

08:36 PM (IST) Apr 08

IPL 2025 PBKS vs CSK Live: शतक लगाकर प्रियांश आर्य हुए आउट

चेन्नई ने पंजाब को छठा झटका 154 रन के स्कोर पर दे दिया है। 42 गेंदों में 103 रनों की शतकीय पारी खेलकर प्रियांश आर्य नूर अहमद के शिकार बने हैं। टीम का स्कोर 13.4 ओवर में 154/6 है। 

08:34 PM (IST) Apr 08

IPL 2025 PBKS vs CSK Live: प्रियांश आर्य ने जड़ा शतक

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पंजाब के ओपनर प्रियांश आर्य ने 39 गेंदों पर शतक जड़ा है। यह उनके आईपीएल करियर का पहला शतक है। अभी भी वो क्रीज पर मौजूद हैं और चौके-छक्कों की बारिश कर रहे हैं।  

08:13 PM (IST) Apr 08

IPL 2025 PBKS vs CSK Live: पंजाब का पांचवां विकेट गिरा

पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की पारी लड़खड़ाती हुई नजर आ रही है। टीम का पांचवां विकेट 83 रन पर गिर चुका है। ग्लेन मैक्सवेल 1 रन बनाकर रवि अश्विन के दूसरे शिकार शिकार बने हैं। टीम का स्कोर 8.1 ओवर के बाद 84/5 है।

08:10 PM (IST) Apr 08

IPL 2025 PBKS vs CSK Live: पंजाब का चौथा विकेट गिरा

पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की पारी लड़खड़ाती हुई नजर आ रही है। टीम का चौथा विकेट 81 रन पर गिर चुका है। नेहाल वढेरा 9 रन बनाकर रवि अश्विन के पहले शिकार बने हैं। टीम का स्कोर 7.2 ओवर के बाद 81/4 है।

08:03 PM (IST) Apr 08

IPL 2025 PBKS vs CSK Live: प्रियांश आर्य ने जड़ा तूफानी अर्धशतक

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पंजाब के ओपनर बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने अपना अर्धशतक केवल 19 गेंदों में पूरा कर लिया है। शुरुआत से ही वह लय में नजर आ रहे हैं। वहीं, चेन्नई के गेंदबाजों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। 

07:58 PM (IST) Apr 08

IPL 2025 PBKS vs CSK Live: पंजाब का तीसरा विकेट गिरा

पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की पारी लड़खड़ाती हुई नजर आ रही है। टीम का तीसरा विकेट 54 रन पर गिर चुका है। मार्कस स्टॉयनिस 4 रन बनाकर खलील अहमद के दूसरे शिकार बने हैं। टीम का स्कोर 5 ओवर के बाद 54/3 है। 

07:49 PM (IST) Apr 08

IPL 2025 PBKS vs CSK Live: पंजाब के खिलाफ चेन्नई की धाकड़ शुरुआत

चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले गेंदबाजी करते हुए लाजवाब शुरुआत की है। पहले 3 ओवर में गेंदबाजों ने पंजाब के 2 बल्लेबाजों को बाहर भेज दिया है। पहले प्रभसिमरन सिंह 0 और फिर श्रेयस अय्यर 9 रन बनाकर आउट हुए हैं। मुकेश चौधरी और खलील अहमद को 1-1 विकेट मिला है। 

07:13 PM (IST) Apr 08

IPL 2025 PBKS vs CSK Live: CSK की प्लेइंग 11

रचिन रविंद्र, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, विजय शंकर, रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, खलील अहमद, मथीसा पथीराना।

इंपैक्ट सब्स्टीट्यूट: शिवम दुबे, जेमी ओवरटर्न, शेख राशिद, दीपक हूडा, अंशुल कंबोज, राहुल त्रिपाठी।

07:12 PM (IST) Apr 08

IPL 2025 PBKS vs CSK Live: PBKS की प्लेइंग 11

प्रियांश आर्य, प्रभसीमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोयनिस, नेहाल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, अजमातुलह उमरजाई, मार्को जेन्सन, अर्शदीप सिंह, यूजी चहल। 

इंपैक्ट सब्स्टीट्यूट: सूर्यांश सेगड़े प्रवीण दुबे, यश रवि सिंह ठाकुर, वयस्क विजयकुमार, लौकी फर्गुसन।

07:09 PM (IST) Apr 08

IPL 2025 PBKS vs CSK Live: पंजाब ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पंजाब किंग्स के कपट श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। चेन्नई सुपर किंग्स एक बार फिर से इस सीजन रनों का पीछा करती हुई नजर आएगी। 

04:07 PM (IST) Apr 08

IPL 2025 PBKS vs CSK Live: मुल्लांपुर में बेस्ट बोलिंग फिगर

मुल्लांपुर में सबसे बेस्ट बोलिंग प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज का नाम अर्शदीप सिंह है। पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले अर्श ने आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 29 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए थे। आज भी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज चेन्नई के सामने एक्शन में नजर आएंगे। 

04:04 PM (IST) Apr 08

IPL 2025 PBKS vs CSK Live: मुल्लांपुर का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर

मुल्लांपुर स्टेडियम में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज का नाम सूर्यकुमार यादव है। आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के सूर्या ने पंजाब किंग्स खिलाफ 78 रनों की पारी खेली थी, जो अब तक का सबसे अधिक व्यक्तिगत स्कोर रहा है। 

04:02 PM (IST) Apr 08

IPL 2025 PBKS vs CSK Live: चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11 (पहले बल्लेबाजी)

रचिन रविंद्र, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, शिवम दुबे, विजय शंकर, रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, खलील अहमद।

इंपैक्ट सब्स्टीट्यूट: शिवम दुबे, जेमी ओवरटर्न, शेख राशिद, कमलेश नागरकोटी, नाथन एलिस।

 

04:02 PM (IST) Apr 08

IPL 2025 PBKS vs CSK Live: चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11 (पहले गेंदबाजी)

रचिन रविंद्र, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, विजय शंकर, रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, खलील अहमद, मथीसा पथीराना।

इंपैक्ट सब्स्टीट्यूट: शिवम दुबे, जेमी ओवरटर्न, शेख राशिद, कमलेश नागरकोटी, नाथन एलिस।

04:02 PM (IST) Apr 08

IPL 2025 PBKS vs CSK Live: पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11 (पहले बल्लेबाजी)

प्रियांश आर्य, प्रभसीमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोयनिस, नेहाल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, सूर्यांश सेगड़े, मार्को जेन्सन, अर्शदीप सिंह, लौकी फर्गुसन।

इंपैक्ट सब्स्टीट्यूट: यूजी चहल, हरप्रीत बरार, प्रवीण दुबे, विष्णु विनोद, वयस्क विजयकुमार।