- Home
- Sports
- Cricket
- आईपीएल 2023: पृथ्वी शॉ से लेकर क्रुणाल पंड्या तक...इन 5 खिलाड़ियों ने किया निराश, जानें इनका अब तक का परफार्मेंस
आईपीएल 2023: पृथ्वी शॉ से लेकर क्रुणाल पंड्या तक...इन 5 खिलाड़ियों ने किया निराश, जानें इनका अब तक का परफार्मेंस
IPL 2023 Flop Cricketers. आईपीएल का 16वां सीजन अब महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंचने वाला है, जहां ज्यादातर टीमें 5-5 मैच खेल चुकी हैं। कुछ टीमों के अनजान खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया तो कुछ ने निराश किया है।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
रियान पराग- राजस्थान रॉयल्स
राजस्थान रॉयल्स के स्टार खिलाड़ियों में शुमार रियान पराग का प्रदर्शन इस सीजन में अभी तक देखने को नहीं मिला है। 19 अप्रैल को लखनऊ के खिलाफ उनके पास मौका था लेकिन उनका बल्ला नहीं चल सका। पराग ने अभी तक कुल 5 मैच खेले हैं और सिर्फ 54 रन बना सके हैं।
आयुष बडोनी- लखनऊ सुपर जायंट्स
लखनऊ सुपर जायंट्स के स्टार खिलाड़ी आयुष बडोनी का प्रदर्शन देखेंगे तो पता चलेगा कि इस सीजन में वे अभी तक फ्लॉप ही रहे हैं। बडोन ने 6 मैच खेले हैं जिसमें सिर्फ 77 रन ही बना पाए हैं। लखनऊ को आयुष बडोनी के फॉर्म की बहुत जरूरत है।
क्रुणाल पंड्या- लखनऊ सुपर जायंट्स
लखनऊ सुपर जायंट्स ने क्रुणाल पंड्या को 8.25 करोड़ रुपए में खरीदा है लेकिन वे अभी तक अपने कद के अनुसार नहीं खेल पाए हैं। पंड्या ने कुल 6 मैच खेले हैं जिसमें उनके बल्ले से सिर्फ 80 रन ही निकले हैं। गेंदबाजी भी धारदार नहीं कर पाए हैं।
पृथ्वी शॉ- दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली कैपिटल्स के स्टार ओपनर पृथ्वी शॉ आईपीएल से पहले जबरदस्त कंट्रोवर्सी में फंसे जिसका असर उनके प्रदर्शन पर साफ दिखाई दे रहा है। 8 करोड़ में दिल्ली में शामिल पृथ्वी शा ने 5 मैच में सिर्फ 34 रन बनाए हैं। अब उनके टीम में रहने पर भी सवाल उठ रहे हैं।
सरफराज खान- दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी सरफराज खान डोमेस्टिक सीजन से ही चर्चा में रहे और उन्हें टीम इंडिया में शामिल करने के लिए बहुत बातें की गई। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए सरफराज ने 2 मैच खेले हैं और सिर्फ 34 रन ही बनाए हैं।
यह भी पढ़ें