- Home
- Sports
- Cricket
- IPL 2023: इन गेंदबाजों पर कहर बनकर टूट रहे बल्लेबाज, उड़ाए अजब-गजब छक्के- 5 PHOTOS
IPL 2023: इन गेंदबाजों पर कहर बनकर टूट रहे बल्लेबाज, उड़ाए अजब-गजब छक्के- 5 PHOTOS
IPL 2023 Bowlers. आईपीएल 2023 के 16वें सीजन में कई रोमांचक मुकाबले हुए हैं और चौकों से ज्यादा छक्कों की बरसात हुई है। अब तक के 5 बॉलर्स ऐसे हैं, जिन पर बल्लेबाज कहर बनकर टूटे हैं जमकर छक्के जड़े हैं। इनमें कई गेंदबाज पर्पल कैप के दावेदार हैं।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
IPL 2023- यश दयाल को पड़े 11 छक्के
गुजरात टाइटंस के गेंदबाज यश दयाल के लिए पहला सीजन ही खतरनाक हो गया। कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने 1 ही ओवर में दयाल की गेंद पर 5 छक्के जड़कर उनकी बोहनी खराब कर दी है। यश को अब तक 11 छक्के पड़ चुके हैं।
IPL 2023- तुषार देशपांडे को पड़े 10 छक्के
चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज तुषार देशपांडे भी छक्के खाने में पीछे नहीं हैं। देशपांडे की गेंदबाजी पर अभी तक कुल 10 छक्के पड़ चुके हैं। हालांकि वे पर्पल कैप की रेस में हैं लेकिन इकॉनमी रेट 11 से भी ज्यादा है।
IPL 2023- मुकेश कुमार को पड़े 9 छक्के
दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने बढ़िया गेंदबाजी की लेकिन छक्के खाने वालों की लिस्ट में उनका नंबर तीसरा है। इसके अलावा अल्जारी जोसेफ भी 8 छक्के खा चुके हैं।
IPL 2023- मार्क वुड को भी पड़े हैं 8 छक्के
लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए शानदार गेंदबाजी कर रहे मार्क वुड को भी 8 छक्के पड़ चुके हैं। सीजन में पहली बार 5 विकेट चटकाने वाले मार्क वुड ने कुल 3 मैच खेले हैं और 8 छक्के खा चुके हैं।
IPL 2023- स्टुअर्ट लिटिल को पड़े 8 छक्के
गुजरात टाइटंस की तरफ से खेल स्टुअर्ट लिटिल को भी अब तक 8 छक्के पड़ चुके हैं। लिटिल ने बढ़िया गेंदबाजी की लेकिन बल्लेबाजों के कहर का शिकार भी बने हैं। वहीं करण शर्मा को भी अब तक 8 छक्के पड़ चुके हैं।
यह भी पढ़ें