IPL 2023 Final CSK vs GT: चेन्नई सुपर किंग्स 5वीं बार बनी आईपीएल चैंपियन, जडेजा ने दो गेंद पर 10 रन बनाकर जिताया मैच
सार
IPL 2023 Final CSK vs GT Updates. दुनिया के सबसे रोमांचक लीग यानि इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का फाइनल मुकाबला रिजर्व डे पर खेला गया। चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हराकर मुकाबला जीत लिया और 5वीं बार आईपीएल चैंपियन बनी है। यह बेहद रोमांचक मैच रहा और अंतिम दो गेंद पर 10 रनों की जरूरत थी, तब रविंद्र जडेजा ने 1 छक्का और 1 चौका लगाकर चेन्नई को जीत दिलाई।
01:53 AM (IST) May 30
IPL 2023 CSK vs GT Final Updates: चेन्नई 5वीं बार बनी आईपीएल चैंपियन
चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल फाइनल 2023 में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर चैंपियनशिप जीत ली है। रविंद्र जडेजा ने आखिरी दो गेंद पर जरूरी 10 रन बनाए और मोहित शर्मा की गेंद पर 1 छक्का और 1 चौका लगाया। आखिरी ओवर बेहद रोमांचक रहा। चेन्नई को 6 गेंद पर 13 रन की जरूरत थी लेकिन पहली 4 गेंद पर सिर्फ 3 रन ही बन पाए। अंतिम दो गेंद पर 10 रनों की जरूरत थी और सामने रविंद्र जडेजा थे। जडेजा ने 5वीं गेंद पर शानदार छक्का जड़ा और 6ठीं गेंद पर चौका जड़कर चेन्नई को चैंपियन बना दिया।
Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…
01:36 AM (IST) May 30
LIVE IPL 2023 Final CSK vs GT: चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता आईपीएल 2023
चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए अंतिम 6 गेंद पर 13 रन और लास्ट की 2 बॉल पर 10 रनों की जरूरत थी। रविंद्र जडेजा ने 1 छक्का और 1 चौका जड़कर चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवीं बार आईपीएल चैंपियन बना दिया है।
Scroll to load tweet…
01:22 AM (IST) May 30
LIVE IPL 2023 Final CSK vs GT: मोहित शर्मा ने लिए 3 विकेट
गुजरात टाइटंस के लिए मोहित शर्मा ने फिर शानदार गेंदबाजी की है। उन्होंने रितुराज गायकवाड़ के बाद अंबाती रायडू और महेंद्र सिंह धोनी का भी विकेट चटका दिया है। चेन्नई को जीत के लिए अभी भी 30 से ज्यादा रन बनाने हैं जबकि सिर्फ 2 ओवर का गेम शेष बचा है।
01:09 AM (IST) May 30
LIVE IPL 2023 Final CSK vs GT: मोहित शर्मा ने लिया रहाणे का विकेट
चेन्नई सुपर किंग्स ने 104 रनों पर तीसरा विकेट गंवा दिया है। तेज बल्लेबाजी कर रहे अजिंक्य रहाणे सिर्फ 18 रन बनाकर मोहित शर्मा का शिकार बने हैं। अभी चेन्नई को जीत के लिए 22 गेंद पर 51 रनों की जरूरत है।
Scroll to load tweet…
12:46 AM (IST) May 30
LIVE IPL 2023 Final CSK vs GT: दोनों ओपनर आउट हुए
चेन्नई सुपर किंग्स के बैटर रितुराज गायकवाड़ का विकेट गिर गया है। इसके कुछ ही देर के बाद डेवान कॉनवे भी कैच आउट हो गए। चेन्नई की टीम के दो विकेट गिर चुके हैं। जबकि 7वां ओवर चल रहा है। कॉनवे हाफ सेंचुरी नहीं लगा सके।
12:39 AM (IST) May 30
LIVE IPL 2023 Final CSK vs GT: ओपनर्स की तेज शुरूआत
चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से डेवान कॉनवे और रितुराज गायकवाड़ ने ताबड़तोड़ शुरूआत की है। कॉनवे 22 गेंद पर 44 रन और गायकवाड़ 14 गेंद पर 25 रन बनाकर खेल रहे हैं।
12:28 AM (IST) May 30
LIVE IPL 2023 Final CSK vs GT: 15 ओवर मे जीत के लिए 171 रनों की दरकार
आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले में बारिश विलेन बनी लेकिन चेन्नई को जीत के लिए 15 ओवर में 1117 रनों की दरकार रही।
10:16 PM (IST) May 29
LIVE IPL 2023 Final CSK vs GT: बारिश ने फिर रोका मैच
आईपीएल 2023 का फाइनल मैच गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है। गुजरात ने पहले बैटिंग करते हुए 214 रन बनाए लेकिन जब चेन्नई की पारी शुरू हुई तो बारिश आ गई। अभी खेल रुका हुआ है।
09:55 PM (IST) May 29
LIVE IPL 2023 Final CSK vs GT: क्लोजिंग सेरेमनी का जलवा दिखा
आईपीएल 2023 फाइनल चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। गुजरात ने पहले बैटिंग करते हुए 214 रन बनाए हैं। इसी बीच क्लोजिंग सेरेमनी का जलवा भी देखने को मिला।
Scroll to load tweet…
09:52 PM (IST) May 29
LIVE IPL 2023 Final CSK vs GT: चेन्नई सुपर किंग्स का रन चेस शुरू
आईपीएल 2023 फाइनल चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। गुजरात ने पहले बैटिंग करते हुए 214 रन बनाए हैं। वहीं चेन्नई के बैटर रितुराज गायकवाड़ ने पहले ही ओवर में चौका जड़कर इरादे साफ कर दिए हैं।
Scroll to load tweet…
09:16 PM (IST) May 29
आईपीएल 2023 फाइनल: चेन्नई सुपर किंग्स के सामने जीत के लिए 215 रनों का टार्गेट
आईपीएल का फाइनल मैच चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए गुजरात ने चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 215 रनों का लक्ष्य दिया है। अब यह देखना है कि चेन्नई कैसे यह टार्गेट अचीव करती है।
Scroll to load tweet…
09:11 PM (IST) May 29
LIVE IPL 2023 Final CSK vs GT: 96 रन पर आउट हुए साईं सुदर्शन
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ फाइनल मैच में विस्फोटक पारी खेलने वाले साईं सुदर्शन 96 रन बनाकर आउट हो गए हैं। अभी भी 3 गेंद शेष बची है और गुजरात का स्कोर 212 रन पर है।
09:07 PM (IST) May 29
LIVE IPL 2023 Final CSK vs GT: 200 से ज्यादा बनेंगे रन
गुजरात टाइटंस के स्टार बल्लेबाद भले ही न चले हों लेकिन टीम 200 के आंकड़े को पार करती दिख रही है। 18 ओवर के बाद 188 रन बोर्ड पर हैं। मैदान पर हार्दिक पंड्या और साई सुदर्शन मौजूद हैं जो लगातार छक्के जड़ रहे हैं। 19 ओवर में गुजरात ने 200 रन बना लिए हैं। साईं सुदर्शन 88 रन पर खेल रहे हैं।
08:52 PM (IST) May 29
LIVE IPL 2023 Final CSK vs GT: साईं सुदर्शन ने भी जड़ी हाफ सेंचुरी
गुजरात टाइटंस की टीम को शुभमन गिल और रिद्धिमान साहा ने सटीक शुरूआत दी लेकिन विकेट गंवा दिए। अब साईं सुदर्शन गेंदबाजों की परीक्षा ले रहे हैं और जमकर रन बना रहे हैं। सुदर्शन ने हाफ सेंचुरी जड़ दी है। 16 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 162 पर 2 विकेट है।
08:40 PM (IST) May 29
LIVE IPL 2023 Final CSK vs GT: रिद्धिमान साहा हाफ सेंचुरी जड़कर आउट
गुजरात टाइटंस के ओपनर शुभमन गिल को तो जडेजा और धोनी की जोड़ी ने 39 रनों पर समेट दिया लेकिन दूसरे ओपनर रिद्धिमान साहा ने हाफ सेंचुरी जड़ दी है। वहीं दीपक चाहर ने साहा का विकेट भी चटका दिया है। 131 पर 2 विकेट खो चुकी है गुजरात टाइटंस की टीम। रिद्धमान साहा 54 रन बनाकर आउट हो गए है।
08:17 PM (IST) May 29
LIVE IPL 2023 Final CSK vs GT: 9 ओवर में बने 80 रन
गुजरात टाइटंस का सबसे बड़ा विकेट रविंद्र जडेजा ने चटका दिया है। उन्होंने शुभमग गिल को महेंद्र सिंह धोनी के हाथों स्टंप कराया है। 9 ओवर के बाद गुजरात की टीम का स्कोर 80 रन है।
08:08 PM (IST) May 29
LIVE IPL 2023 Final CSK vs GT: धोनी की शानदार स्टपिंग
महेंद्र सिंह धोनी ने वह कर दिखाया जो लोग उनसे चाहते हैं। बल्लेबाज थे शुभमन गिल और गेंदबाजी दे दी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को और बाकी का काम कप्तान धोनी ने खुद ही किया। यह स्टपिंग गुजरात टाइटंस को हमेशा याद रहेगी।
Scroll to load tweet…
08:00 PM (IST) May 29
LIVE IPL 2023 Final CSK vs GT: पहले 5 ओवर में बने 49 रन
गुजरात टाइटंस की टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग शुरू की है और दोनों ओपनर शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। शुभमन गिल का एक आसान सा कैच दीपक चाहर ने छोड़ दिया जिसके बाद वे बेहद घातक हो गए हैं। वहीं रिद्धिमान साहा भी शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं।
Scroll to load tweet…
08:00 PM (IST) May 29
LIVE IPL 2023 Final CSK vs GT: पहले 5 ओवर में बने 49 रन
गुजरात टाइटंस की टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग शुरू की है और दोनों ओपनर शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। शुभमन गिल का एक आसान सा कैच दीपक चाहर ने छोड़ दिया जिसके बाद वे बेहद घातक हो गए हैं। वहीं रिद्धिमान साहा भी शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं।
Scroll to load tweet…
07:37 PM (IST) May 29
LIVE IPL 2023 Final CSK vs GT: पहले ओवर में बने सिर्फ 4 रन
चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज दीपक चाहर ने शानदार पहला ओवर डाला और कोई भी बाउंड्री नहीं दी। गुजरात की तरफ से शुभमन गिल और रिद्धिमान साहा ओपनिंग कर रहे हैं और पहले ओवर में दोनों ने दो-दो सिंगल्स लिए हैं।