IPL champions year wise: 2008 से 2025 तक, आईपीएल के हर सीजन में नए राजा का राजतिलक हुआ है। कौन सी टीम कब बनी चैंपियन? जानिए रोमांचक सफर की पूरी कहानी।
IPL winners list 2008 to 2025: इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने नाम किया। 3 जून, मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर अपनी जीत का 17 साल का सूखा खत्म किया और पहली ट्रॉफी जीती। आईपीएल की शुरुआत साल 2008 में हुई थी और अब तक इसके 18 सीजन हो चुके हैं, जिसमें मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने सबसे ज्यादा 5-5 बार ट्रॉफी जीती है। इसके अलावा KKR ने तीन बार और कई सारी टीम ने एक-एक बार जीत का स्वाद चखा। आइए हम आपको दिखाते हैं 18 सीजन के 18 विनर की लिस्ट....
आईपीएल 2008 से लेकर 2025 तक की विनर लिस्ट (Who won IPL from 2008 to 2025)
IPL 2008: 2008 में आईपीएल के डेब्यू सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को तीन विकेट से हराकर पहली ट्रॉफी अपने नाम की थी। उसके बाद से लेकर आज तक राजस्थान रॉयल्स जीत नहीं पाया है।
IPL 2009: 2009 में डेक्कन चार्जर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 रन से हराकर आईपीएल के दूसरे सीजन की ट्रॉफी जीती थी।
IPL 2010: साल 2010 में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल का फाइनल मुकाबला हुआ और सीएसके ने मुंबई को 22 रन से हराकर अपनी पहली ट्रॉफी जीती।
IPL 2011: 2011 में चेन्नई सुपर किंग्स ने इतिहास को दोबारा दोहराया और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 58 रनों से हराकर अपनी दूसरी ट्रॉफी जीती।
IPL 2012: आईपीएल के छठवें सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हराकर अपनी पहली ट्रॉफी जीती।
IPL 2013: 2013 में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच दोबारा फाइनल में आमना-सामना हुआ, लेकिन इस बार मुंबई इंडियन चेन्नई सुपर किंग्स को 23 रनों से हराकर सीजन की ट्रॉफी अपने नाम की।
IPL 2014: 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीत को दोहराया और पंजाब किंग्स को तीन विकेट से हराकर दूसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की।
IPL 2015: 2015 आईपीएल के फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दोबारा चेन्नई सुपर किंग्स को 41 रनों से हराया और दूसरी बार सीजन की ट्रॉफी अपने नाम की।
IPL 2016: 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 8 रनों से हराकर पहली ट्रॉफी अपने नाम की थी।
IPL 2017: 2017 में मुंबई इंडियंस ने धोनी की कप्तानी वाली राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स को महज एक रन से हराकर इस रोमांचक मुकाबले में जीत की हैट्रिक लगाई थी और तीसरी ट्रॉफी अपने नाम की।
IPL 2018: साल 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत के हैट्रिक लगाई और सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर तीसरी ट्रॉफी अपने नाम की।
IPL 2019: साल 2019 में मुंबई इंडियंस ने फिर चेन्नई सुपर किंग्स को एक रन से हराया और चौथी ट्रॉफी जीती थी।
IPL 2020: साल 2020 का आईपीएल फाइनल मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। मुंबई इंडियंस ने बैक टू बैक दो ट्रॉफी अपने नाम और दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराया।
IPL 2021: साल 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रनों से हराकर अपनी चौथी ट्रॉफी जीती।
IPL 2022: साल 2022 गुजरात टाइटंस का डेब्यू साल था। इस सीजन 2 नई टीम की एंट्री हुई और गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराकर यह सीजन जीता, जिसकी कप्तानी हार्दिक पांड्या के हाथों में थी।
IPL 2023: साल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर अपनी पांचवी ट्रॉफी जीती।
IPL 2024: साल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीत की हैट्रिक लगाई और सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर आईपीएल की तीसरी ट्रॉफी उठाई।
IPL 2025: साल 2025 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए ऐतिहासिक रहा। तीन बार फाइनल में पहुंचने के बाद भी आरसीबी जीत नहीं पाई थी, लेकिन इस बार वह फाइनल में पहुंची और पहली बार जीत का स्वाद चखा। उन्होंने पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराया।