Indian cricketer Rinku Singh latest news: क्रिकेटर रिंकू सिंह को उत्तर प्रदेश सरकार ने बेसिक एजुकेशन ऑफिसर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति सीधी भर्ती के तहत हुई है, और रिंकू अब शिक्षा के क्षेत्र में भी योगदान देंगे।

Rinku Singh government job: भारतीय टीम के उभरते हुए सितारे रिंकू सिंह अपने खेल से बड़ी-बड़ी उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें एक और बड़ा सम्मान दिया है। दरअसल, टी20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले रिंकू सिंह को योगी सरकार ने सरकारी नौकरी दी है। यह नौकरी सीधी भर्ती नियमों के तहत हुई है। तो चलिए आपको बताते हैं कि रिंकू सिंह को उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कौन सी नौकरी दी है और उनके लिए नई जिम्मेदारी कौन सी हैं?

रिंकू सिंह को मिली UP गवर्नमेंट में नौकरी (Rinku Singh Basic Education Officer)

12 अक्टूबर 1997 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में रिंकू सिंह ने आर्थिक तंगी के बावजूद हार नहीं मानी और एक बेहतरीन क्रिकेटर बनकर न सिर्फ अपने घर का बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया हैं। अब उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने उन्हें सम्मान देते हुए उन्हें बेसिक एजुकेशन ऑफिसर के रूप में नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति सीधी भर्ती नियमों के तहत की गई है। इस पद पर उनकी जिम्मेदारी शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना और छात्रों के लिए प्रेरणा बनना हैं। रिंकू सिंह इस नई नौकरी में खेल और शिक्षा दोनों को बराबरी से महत्व देते हुए युवाओं को मोटिवेट करेंगे।

रिंकू सिंह का क्रिकेट करियर (Indian cricketer Rinku Singh latest news)

रिंकू सिंह के क्रिकेट करियर की बात की जाए तो साल 2023 में उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने भारत के लिए 2 वनडे और 33 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। वनडे में उनके नाम 55 रन और टी 20 में 546 रन है। इसके अलावा वह कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए इंडियन प्रीमियर लीग में भी खेलते हैं। 2024 में उन्हें केकेआर ने 13 करोड़ रुपए में रिटेन किया था।

हाल ही में हुई रिंकू सिंह की सगाई (Rinku Singh Wedding)

बता दें कि रिंकू सिंह ने हाल ही में 26 वर्षीय लोकसभा सांसद प्रिया सरोज के साथ सगाई की। वह सबसे कम उम्र की सांसद हैं, जब वह लोकसभा के लिए चुनी गई तब उनकी उम्र 25 साल 6 महीने थीं। रिंकू सिंह की होने वाली बीवी के अलावा उनके ससुर जी तूफानी सरोज भी समाजवादी पार्टी के नेता हैं, जो तीन बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं और फिलहाल केराकत सीट से विधायक हैं। रिंकू सिंह की शादी की डेट अभी सामने नहीं आई, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी सगाई की तस्वीर जरूर वायरल हुई थी।