- Home
- Sports
- Cricket
- खेल के साथ खूबसूरती में भी कमाल हैं पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन फातिमा सना, देखें PHOTOS
खेल के साथ खूबसूरती में भी कमाल हैं पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन फातिमा सना, देखें PHOTOS
Who is Fatima Sana: वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 में रविवार 5 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान की टीम आमने-सामने हैं। इस हाईवोल्टेज मैच में पाकिस्तान की कैप्टन फातिमा सना ने टॉस जीत फील्डिंग चुनी। उन्होंने स्मृति मंधाना को LBW आउट किया।

24 साल की हैं पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान
पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान फातिमा सना का जन्म 8 नवंबर, 2001 को कराची में हुआ। 24 साल की फातिमा एक ऑलराउंडर प्लेयर हैं।
पाकिस्तान की बेहतरीन ऑलराउंडर हैं फातिमा सना
फातिमा सना राइट हैंड से मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करती हैं, जबकि मीडियम पेस बॉलर भी हैं। बल्ले और गेंद दोनों से ही उन्होंने पाकिस्तान टीम को कई बार जीत दिलाई है।
वनडे मैचों में 1900 से ज्यादा रन बना चुकीं फातिमा सना
फातिमा सना ने 6 मई, 2019 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल मैचों में डेब्यू किया। वो अब तक 50 मैचों में 1904 रन बना चुकी हैं, जबकि 64 विकेट भी लिए हैं।
T20 में भी 49 मैचों में बनाए 400 से ज्यादा रन
T20 मैचों की बात करें तो फातिमा सना ने 15 मई, 2019 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही डेब्यू किया। टी20 में उन्होंने अब तक 49 मैच खेलकर 417 रन बनाए हैं। साथ ही 41 विकेट भी लिए हैं।
कई लीग टीमों के लिए भी खेलती हैं फातिमा सना
फातिमा सना इंटरनेशनल क्रिकेट के अलावा दुनिया भर के कई लीग में भी खेलती हैं। वो बारबाडोस रॉयल्स वुमेंस और बार्मी आर्मी वीमेन जैसी टीमों के लिए खेलती हैं।
वनडे मैचों में कितना है फातिमा सना का स्ट्राइक रेट?
फातिमा सना ने वनडे इंटरनेशनल मैचों में 29.75 के औसत से रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 32.8 का रहा है।