Hardik Pandya Celebration: T20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार जीत के बाद भारतीय टीम के स्टार प्लेयर हार्दिक पांड्या जीत का अलग ही जश्न मनाते हुए नजर आए। कभी उन्होंने मैदान पर गरबा किया, तो कभी अपनी गर्लफ्रेंड को किस कर प्यार जताया। 

T20 World Cup final Hardik Pandya: 8 मार्च 2026 का दिन भारतीय क्रिकेट के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया है। भारत ने T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया और तीसरी बार T20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीती। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 रनों पर ही सिमट गई, जिसके चलते भारत ने ये मैच अपने नाम किया। जीत के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी अलग अंदाज में जश्न मनाते हुए नजर आए, उनमें से एक खिलाड़ी हार्दिक पांड्या के कुछ वीडियो हम आपको दिखाते हैं...

हार्दिक ने गर्लफ्रेंड को किया सरेआम किस

T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल जीतने के बाद हार्दिक पांड्या के कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में वो अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स एंकर और प्रेजेंटर जतिन सप्रू भी उनके साथ दिख रहे हैं। माहिका ब्लू कलर की ड्रेस पहने बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं।

View post on Instagram

और पढ़ें- 82.1 करोड़ ने एक साथ देखी टीम इंडिया की जीत! T20 WC फाइनल बना दुनिया का सबसे बड़ा लाइव इवेंट

ईशान किशन के साथ हार्दिक ने किया गरबा

सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या के सेलिब्रेशन का एक और वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें वो अपने टीममेट और जिगरी यार ईशान किशन के साथ गरबा करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनकी गर्लफ्रेंड माहिका भी उनके साथ डांस कर रही हैं और ताल से ताल मिला रही हैं। सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या के सेलिब्रेशन का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उन्हें ढेर सारी बधाई भी दे रहे हैं।

View post on Instagram

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2026 Prize Money: टीम इंडिया पर हुई पैसों की बारिश, जानें विनर से रनर-अप तक किसे क्या मिला?

हार्दिक पांड्या की T20 वर्ल्ड कप परफॉर्मेंस

हार्दिक पांड्या T20 वर्ल्ड कप में शानदार परफॉर्मेंस देते नजर आए। फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 4 ओवर में 36 रन देकर एक विकेट चटकाया। वहीं, 13 बॉलों में 18 रन भी बनाए। उन्होंने पूरे वर्ल्ड कप के 9 मैचों में 217 रन बनाएं। साथ ही 9 विकेट भी अपने नाम किए। नामीबिया के खिलाफ ग्रुप स्टेज मुकाबले में उन्होंने अर्धशतक भी अपने नाम किया। इसके अलावा जिंबाब्वे के खिलाफ भी नाबाद 50 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, गेंदबाजी में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने 2 विकेट अपने नाम किए थे।