India National Anthem played in Lahore champions trophy 2025: ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच टक्कर देखने को मिलने वाली है। आज इस टूर्नामेंट का चौथा मुकाबला गद्दाफ़ी स्टेडियम, लाहौर में खेला जा रहा है। इसी बीच अचानक से यहां भारत का राष्ट्रगान बजाया गया, जिसके बाद सब हैरान हो गए। दोनों टीमों की नेशनल एंथम के बीच ऐसी घटना देखने को मिली। अब तेजी से यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूरी घटना क्या है, आइए उसके बारे में हम आपको विस्तार से बताते हैं।
लाहौर में अचानक से क्यों बजने लगा भारतीय राष्ट्रगान?
दरअसल, मैच शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का राष्ट्रगान बजाया जा रहा है। पहले ऑस्ट्रेलिया का नेशनल एंथम शुरू हुआ। फिर उसके बाद इंग्लैंड का शुरू होने वाला था। लेकिन उससे पहले अचानक से भारतीय राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' की आवाज आने लगी। इस आवाज को सुनते ही पूरे मैदान पर शोर मच गया। इंग्लैंड के सभी खिलाड़ी भी स्तब्ध रह गए। कुछ मुस्कुरा रहे थे, तो कई खिलाड़ी चौंके हुए दिखाई दे रहे थे। यह मोमेंट अब सोशल मीडिया पर तेजी से पांव पसार रहा है। लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
दुबई में कल भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला, 2017 के फ़ाइनल का बदला लेगा इंडिया?
लाहौर में जारी है इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा मैच
लाहौर में दोनों टीमों के बीच मैच जारी है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। जिसके जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं हुई है। खबर लिखे जाने तक 6 ओवर में इंग्लैंड के 43 रन हो चुके हैं और 2 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए हैं। फिल सॉल्ट 10 और जेमी स्मिथ 15 रन बनाकर डवरशुइस के शिकार बने हैं।