09:49 PM (IST) Feb 23

भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया

भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया है। विराट कोहली ने 100 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया को लगातार दूसरी जीत मिली है। 

09:35 PM (IST) Feb 23

पाकिस्तान को मिली चौथी सफलता

भारत का चौथा विकेट गिर चुका है। हार्दिक पांडया 8 रन बनाकर आउट हुए। 

09:31 PM (IST) Feb 23

भारत का तीसरा विकेट गिरा

पाकिस्तान ने भारत का तीसरा विकेट गिरा दिया है। श्रेयस अय्यर 56 रन बनाकर आउट हुए। 

09:20 PM (IST) Feb 23

श्रेयस अय्यर का अर्धशतक पूरा

पाकिस्तान के खिलाफ श्रेयस अय्यर ने 68 गेंदो पर अर्धशतक लगाया है और अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं। 

 

09:19 PM (IST) Feb 23

भारत के 200 रन पूरे

भारतीय टीम के 200 रन पूरे हो चुके हैं और अब जीत के लिए 82 गेंदों पर 42 रन चाहिए। 

09:11 PM (IST) Feb 23

35 ओवर के बाद मैच का हाल

भारतीय बल्लेबाजी में 35 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और टीम का स्कोर 2 विकेट पर 189 रन है। विराट कोहली 71 और श्रेयस अय्यर 48 रन पर खेल रहे हैं। जीत के लिए 90 गेंदों पर 53 रनों की जरूरत है। 

08:39 PM (IST) Feb 23

पाकिस्तान के सामने विराट कोहली का अर्धशतक

विराट कोहली ने पाकिस्तान के सामने अर्धशतक पूरा कर लिया है। अभी भी वो 51 रन पर खेल रहे हैं। 

 

08:38 PM (IST) Feb 23

26 ओवर के बाद मैच का हाल

भारतीय बल्लेबाजी में 26 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और टीम का स्कोर 2 विकेट पर 128 रन है। 

08:17 PM (IST) Feb 23

20 ओवर के बाद मैच का हाल

भारतीय पारी के 20 ओवर पूरे हो चुके हैं और टीम का स्कोर 2 विकेट पर 109 रन है। विराट कोहली 36 और श्रेयस अय्यर 4 रन पर खेल रहे हैं। 

08:08 PM (IST) Feb 23

100 रन पर भारत का दूसरा विकेट गिरा

भारतीय टीम के 100 रन पूरे होते ही दूसरा विकेट गिर चुका है। शुभमन गिल 46 रन बनाकर हुए आउट। 

07:48 PM (IST) Feb 23

विराट कोहली के वनडे में 14 हजार रन पूरे

पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली ने वनडे में 14 हजार रन पूरे कर लिए हैं। 287 पारियों में उन्होंने यह कारनामा किया है। 

07:42 PM (IST) Feb 23

शुभमन गिल का कैच छूटा

शुभमन गिल का कैच 35 के स्कोर पर खुशदिल शाह ने छोड़ा। 

 

07:39 PM (IST) Feb 23

10 ओवर के बाद मैच का हाल

भारतीय पारी के 10 ओवर पूरे हो चुके हैं और टीम का स्कोर 1 विकेट पर 64 रन है। शुभमन गिल 35 और विराट कोहली 6 रन पर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 33 रनों की साझेदारी हो चुकी है। 

07:30 PM (IST) Feb 23

भारत के 50 रन पूरे

242 रनों का पीछा कर रही टीम इंडिया के 8.1 ओवर में 51 रन हो चुके हैं। 

07:19 PM (IST) Feb 23

6 ओवर के बाद मैच का हाल

भारतीय बल्लेबाजी में 6 ओवर पूरे हो चुके हैं और टीम का स्कोर 1 विकेट पर 32 रन है। गिल 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। कोहली अभी क्रीज पर आए हैं। 

07:15 PM (IST) Feb 23

भारत को लगा पहला झटका, कप्तान रोहित आउट

पाकिस्तान ने भारत का पहला विकेट 31 के स्कोर पर चटका दिया है। कप्तान रोहित शर्मा 20 रन बनाकर शाहीन शाह अफरीदी के पहले शिकार बने हैं। 

 

06:28 PM (IST) Feb 23

भारत के सामने 242 रनों का लक्ष्य

पाकिस्तान ने भारत को 50 ओवर में 242 रनों का लक्ष्य दिया है। बल्लेबाजी में सबसे ज्यादा 62 रन साउद शकील ने बनाए। उसके अलावा मोहम्मद रिजवान 46, खुशदिल शाह 38, बाबर आजम 23, आगा सलमान 19, नसीम शाह 14, इमाम उल हक 10, हारिस राउफ 8, तैयब ताहिर 4 रन बनाए। गेंदबाजी में सबसे ज्यादा 3 विकेट कुलदीप यादव ने चटकाए। जबकि हार्दिक पांडया ने 2 विकेट लिए। वहीं, हर्षित राणा, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट झटके। 

 

06:22 PM (IST) Feb 23

241 रन पर पाकिस्तान ऑल-आउट

पाकिस्तान ने भारत को 242 रनों का लक्ष्य दिया है। बल्लेबाजी करते हुए पूरी टीम 49.4 ओवर में 241 रनों पर ऑल-आउट हो गई। खुशदिल शाह 38 रन बनाकर हर्षित राणा के आखिरी शिकार बने। 

06:18 PM (IST) Feb 23

पाकिस्तान का नौवां विकेट गिरा

पाकिस्तान की बल्लेबाजी में नौवां विकेट गिर चुका है। हारिस राउफ 8 रन बनाकर रन आउट हुए हैं। 

06:05 PM (IST) Feb 23

पाकिस्तान का आठवां विकेट गिरा

भारत ने पाकिस्तान का आठवां विकेट चटका दिया है। नसीम शाह 14 रन बनाकर कुलदीप यादव के तीसरे शिकार बने हैं।