सार

Virat Kohli: विराट कोहली अगला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 मार्च को दुबई में खेलने उतरेंगे। उस मुकाबले में उतरते ही वह सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी और राहुल द्रविड़ की सूची में शामिल हो जाएंगे।

 

Virat Kohli set to Play 300 ODI against New Zealand: ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया का अगला मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ है। यह मैच 2 मार्च को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। भारतीय टीम 1 हफ्ते के लंबे ब्रेक के बाद मैच खेलने उतरेगी। वहीं, न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को हराया था। अब इस मुकाबले को जीतकर भारत की नजरें पहले स्थान को फिक्स्ड करने की होंगी। इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली पर निगाहें रहने वाली हैं। वह 300वां वनडे मैच खेलने के लिए उतरेंगे। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने शतकीय पारी खेली थी। अब कीवी के सामने उतरकर बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर लेंगे।

दुबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली बनाएंगे रिकॉर्ड

विराट कोहली ने दुबई में खेले गए भारत-पाकिस्तान मैच में कमाल का प्रदर्शन करके दिखाया था। उन्होंने 100 रनों की लाजवाब पारी खेलकर वनडे करियर का 51वां शतक पूरा किया था। इसके अलावा भी उनके बल्ले से बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हुआ। विराट पाकिस्तान के सामने वनडे में सबसे तेज 14000 रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। अब उनकी नजरें 300वें वनडे में बड़ी पारी खेलने पर होंगी। मैदान पर उतरते ही वह सचिन और द्रविड़ की लिस्ट में जुड़ जाएंगे। वह भारत के लिए 300 वनडे मैच खेलने वाले सातवें बैट्समैन बन जाएंगे।

'तुम्हारे बाप-दादा...,' कोहली का पाकिस्तान पर विराट सर्जिकल स्ट्राइक, जावेद अख्तर ने की तारीफ, फैन के रिप्लाई ने फेर दिया पानी

सचिन, धोनी और द्रविड़ की सूची में शामिल होंगे विराट

टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा एकदिवसीय इंटरनेशनल मैच खेलने वाले बल्लेबाज लिटिल मास्टर सचिन तेंदुलकर हैं। उनके नाम इस फॉर्मेट में कुल 463 मुकाबले हैं। मास्टर ब्लास्टर के बाद पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी का नाम शामिल है। धोनी ने कुल 347 वनडे मैच खेले हैं। माही के बाद राहुल द्रविड़ का नाम है, जिन्होंने 340 मैच खेले हैं। द्रविड़ के बाद मोहम्मद अजहरुद्दीन का नाम है, जिन्होंने 334 मुकाबले खेले हैं। उनके बाद सौरव गांगुली 308 और युवराज सिंह 301 वनडे मैच खेले हैं। विराट कोहली अभी 299 मुकाबले खेल चुके हैं।

भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी

  1. सचिन तेंदुलकर-463
  2. महेंद्र सिंह धोनी - 347
  3. राहुल द्रविड़ -340
  4. मोहम्मद अजहरुद्दीन -334
  5. सौरव गांगुली -308
  6. युवराज सिंह -301
  7. विराट कोहली -299

विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ रचा इतिहास, तोड़ डाला 'लिटिल मास्टर' सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड