Rohit Sharma flopped in nagpur odi: नागपुर में भारत और इंग्लैंड के बीच पहला एकदिवसीय मुकाबला खेला जा रहा है। जिसमें एक बार फिर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा फ्लॉप हो गए हैं। 50 ओवर में 250 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत खराब हुई। पहले डेब्यू कर रहे यशस्वी जायसवाल 22 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद कप्तान रोहित 7 बॉल पर केवल 2 रन बनाकर पवेलियन की ओर लौट गए। उनके आउट होने के बाद क्रिकेट फैंस का गुस्सा फूट गया है और लोगों ने उन्हें ट्रोल करने शुरू कर दिया है। एक बार फिर उन्होंने सभी फैंस को निराश कर दिया है।

नागपुर वनडे में सस्ते में निपट गए कप्तान रोहित शर्मा

इंग्लैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में सभी क्रिकेट फैंस इस उम्मीद में थे, कि लंबे समय से फॉर्म से बाहर चल रहे रोहित शर्मा इस मैच में बड़ी पारी खेलेंगे। लेकिन, एक बार फिर से रोहित का बल्ला खामोश रहा और टीम को मझधार में छोड़ गए। पहले गेंद से ही वह संघर्ष करते हुए दिखाई दे रहे थे। अंत में जाकर शाकिब महमूद की गेंद पर फाइन लेग पर पुश करने के चक्कर में आउट हो गए। मिडिल और लेग के बीच फुलर लेंथ गेंद पर उन्होंने छक्का लगाने का प्रयास किया। लेकिन, गेंद ने बल्ले का किनारा लिया और सीधा मीडविकेट पर खड़े लियम लिविंगस्टन के हाथों में चली गई। इसी तरह रोहित की एक और खराब पारी का अंत हो गया।

Scroll to load tweet…

रोहित के खराब फॉर्म देख भड़के क्रिकेट फैंस

रोहित शर्मा के खराब फॉर्म को देखने के बाद फैंस का गुस्सा चरम पर पहुंच गया है। लोग उनके रिटायरमेंट तक की मांग करने लगे हैं। सोशल मीडिया पर मीमस की बाढ़ आ गई है। यूजर्स द्वारा उनके प्रदर्शन को लेकर काफी अनोखे पोस्ट किए जा रहे हैं। आईए उसपर एक नजर डालते हैं।

 

Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…

चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले रोहित का फॉर्म चिंता का विषय

भारतीय कप्तान लगातार फ्लॉप होते जा रहे हैं। उनके बल्ले से रन निकल ही नहीं रहे हैं। पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में फ्लॉप हुए, उसके बाद न्यूजीलैंड के सामने भी फेल हो गए। फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन रहा और अब इंग्लैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में भी वही हाल है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले टीम इंडिया के रोहित का फॉर्म चिंता का विषय बन रहा है।

IND vs ENG ODI: नागपुर वनडे से विराट कोहली बाहर, यशस्वी-हर्षित करेंगे डेब्यू