- Home
- Sports
- Cricket
- IND vs ENG: जायसवाल से लेकर गिल तक, पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों ने बना डाले 5 बड़े रिकॉर्ड
IND vs ENG: जायसवाल से लेकर गिल तक, पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों ने बना डाले 5 बड़े रिकॉर्ड
IND vs ENG: लीड्स टेस्ट का पहला दिन पूरी तरह से टीम इंडिया के नाम रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले दिन की समाप्ति तक भारत ने 3 विकेट खोकर 359 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल शतक और पंत अर्धशतक बनाकर खेल रहे हैं। आज 5 बड़े रिकॉर्ड भी बने हैं।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
हेडिंग्ले टेस्ट का पहला दिन भारत के नाम
भारत और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले में खेले जा रहे पहले टेस्ट का पहला दिन भारतीय टीम का नाम रहा। टॉस हारकर टीम इंडिया बल्लेबाजी करने के लिए उतरी। डे वन का तीनों सेशन बल्लेबाजों ने जीत लिया। इसमें एक से बढ़कर एक बड़े रिकॉर्ड बन गए।
इंग्लैंड के खिलाफ बने 5 बड़े रिकॉर्ड
पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों ने अंग्रेजों की हवा निकाल दी। सिर्फ डेब्यू कर रहे साईं सुदर्शन की डक आउट छोड़ दें, तो यशस्वी जायसवाल से लेकर शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने बल्ले से कमाल कर दिया। आईए 5 बड़े रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं।
1. यशस्वी जायसवाल ने शतक लगाकर बनाया रिकॉर्ड
सबसे पहले हम बात बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की करते हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स के मैदान पर शतक लगाया और 154 गेंदों पर 101 रन बनाए। इसी के साथ वो इंग्लैंड में शतक जड़ने वाले दूसरे सबसे युवा बल्लेबाज बने। 23 साल 174 दिनों में उन्होंने यह कारनामा किया।
2. शुभमन गिल ने शतक जड़कर बनाया रिकॉर्ड
दूसरे नंबर पर टीम इंडिया के लिए कप्तानी कर रहे शुभमन गिल का नाम इस लिस्ट में आता है। गिल 127* रन बनाकर अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं। इस शतक के बाद वो भारतीय टीम के लिए बतौर शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बने हैं। 7 साल का सूखा खत्म कर दिया।
3. पहली पारी में शतक जड़ने वाले कप्तान गिल
इसके अलावा शुभमन गिल ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वो बतौर कप्तान पहली पारी में शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बने हैं। वो इस मामले में 23वें नंबर पर हैं। वहीं, हर्बी टेलर, एलेस्टर कुक और स्टीवन स्मिथ के बाद चौथे सबसे युवा खिलाड़ी हैं।
4. पहले टेस्ट में फिफ्टी जड़ने वाले पहले कैप्टन
शुक्रवार को शुभमन गिल ने कप्तानी करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ शानदार फिफ्टी लगाई है। इसके साथ ही वो ऐसे नौवें खिलाड़ी बने हैं जिन्होंने कैप्टन के रूप में अपने पहले टेस्ट में पचासा लगाया है।
5. ऋषभ पंत ने भी मचा दिया खलबली
इस लिस्ट में ऋषभ पंत का नाम भी इस लिस्ट में आ चुका है। उन्होंने अर्धशतक लगाया और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वो अब SENA कंट्री में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एशियन विकेटकीपर बन गए हैं।