Isa Guha on Jasprit Bumrah During Brisbane Test: बॉर्डर-गावस्कर सीरीज 2024 का तीसरा मैच ब्रिसबेन में गाबा के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में एक बड़ा विवाद तब खड़ा हो गया, जब कमेंट्री के दौरान ईसा गुहा ने एक अजीब तरह का बयान दे दिया। ईशा ने मैच के दौरान ऑन एयर भारत के तेज गेंदबाज बुमराह के खिलाफ एक ऐसे शब्द का इस्तेमाल किया, जिसके कारण सोशल मीडिया पर विवाद पैदा हो गया।

दरअसल, अंग्रेजी में कमेंट्री कर रहीं ईसा गुहा ने जसप्रीत बुमराह के लिए 'प्राइमेट' वर्ड का इस्तेमाल किया। हिंदी में इस शब्द का मतलब 'नरवानर' है, जो बंदरों 15 की एक प्रजाति होती है। इस नस्लभेदी शब्द का उपयोग करने के बाद लोगों ने महिला कमेंटेटर को निशाने पर ले लिया। हालांकि, बाद में उन्होंने इसके लिए माफी भी मांगी। लेकिन, उनके द्वारा बोला गया यह शब्द काफी वायरल हो रहा है।अपने इस बयान से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई ईशा गुहा के बारे में हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताते हैं।

 

Scroll to load tweet…

 

कर चुकी हैं इंग्लैंड टीम का प्रतिनिधित्व

ईसा गुहा इंग्लैंड की पूर्व महिला क्रिकेटर रह चुकी हैं। उन्होंने अपने करियर में 100 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। वह पिछले कई वर्षों से टीवी कमेंट्री और रेडियो ब्रॉडकास्ट के लिए काम कर रही हैं। टेस्ट क्रिकेट में उन्हें अक्सर कमेंट्री करते हुए देखा जाता है।

 

View post on Instagram
 

 

मूल रूप से भारतीय हैं ईसा

ईसा गुहा का जन्म 1985 में इंग्लैंड में ही हुआ था, मगर वो मूल रूप से भारत की रहने वाली हैं। भारतीय होने के बाद भी उन्होंने इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेल और ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर भी बनीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईसा के माता-पिता पहले कोलकाता में रहते थे, लेकिन बाद में वह यूके में जाकर शिफ्ट हो गए। 8 साल की आयु में ही उन्होंने क्रिकेट खेलने की शुरुआत की थी और अपने भाई के साथ प्रेक्टिस किया करती थीं।

कमाई के मामले में भी हैं ठीक

कमाई के मामले में भी इंग्लैंड की पूर्व महिला क्रिकेटर ईसा गुहा अच्छी खासी है। 13 साल की उम्र में ही इंग्लैंड की डेवलपमेंट टीम के लिए उन्हें चुन लिया गया था। उनकी नेटवर्थ 12.6 करोड़ रुपए के आसपास बताया जाता है। 2018 में उनकी शादी मशहूर गायक रिचर्ड थॉमस के साथ हुई।

तेज गेंदबाज के रूप में शुरू हुआ करियर

ईसा इंग्लैंड टीम में दाएं हाथ के तेज गेंदबाज के रूप में चुनी गई थीं। उन्होंने 83 एकदिवसीय मैच, 8 टेस्ट और 22 T20 20 मुकाबले खेले हैं। ODI में उनके नाम 101 विकेट है वहीं, T20 में 18 विकेट चटकाए हैं। टेस्ट मैच में उनके नाम 29 विकेट हैं।

यह भी पढ़ें:

जब महिला को देख छक्के जड़ने लगे श्रीकांत, गावस्कर ने लूटी महफील!

सिराज की गेंदबाजी पर इस दिग्गज क्रिकेटर ने उठाए सवाल, बताया बेवकूफ