MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट में उस्मान ख्वाजा ने जड़ी सेंचुरी, कौन हैं इनकी खूबसूरत वाइफ राचेल? लव स्टोरी भी सुपरहिट

भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट में उस्मान ख्वाजा ने जड़ी सेंचुरी, कौन हैं इनकी खूबसूरत वाइफ राचेल? लव स्टोरी भी सुपरहिट

Usman Khawaja. ऑस्ट्रेलिया के ओपनर उस्मान ख्वाजा ने भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में शानदार शतक जड़ा है। उस्मान ख्वाजा जितने बेहतरीन खिलाड़ी हैं, उतनी ही खूबसूरत उनकी फैमिली है। आइए जानते हैं उस्मान ख्वाजा की लव लाइफ और करियर के बारे में।

 

Manoj Kumar | Published : Mar 11 2023, 07:51 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
ऐसा करने वाले पहले लेफ्ट हैंडर
Image Credit : insta

ऐसा करने वाले पहले लेफ्ट हैंडर

उस्मान ख्वाजा ने भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में शतक जड़ा है। इसके साथ ही वे ऑस्ट्रेलिया के पहले लेफ्ट हैंडर बने हैं जिसने पिछले 13 साल और 12 टेस्ट मैच के बाद भारत के खिलाफ शतक जमाया है। इससे पहले 2010-11 में मार्कस नार्थ ने बेंगलुरू टेस्ट में शतक जड़ा था।
 

27
उस्मान ख्वाजा की लव स्टोरी
Image Credit : insta

उस्मान ख्वाजा की लव स्टोरी

उस्मान ख्वाजा की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प रही है और उनकी वाइफ राचेल ने उनसे शादी करने के लिए इस्लाम धर्म कबूल करने में जरा भी देर नहीं की। दोनों के दो प्यारे-प्यारे बच्चे हैं। इन दोनों को अक्सर सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते देखा जा सकता है।

37
2018 में हुई राचेल-ख्वाजा की शादी
Image Credit : insta

2018 में हुई राचेल-ख्वाजा की शादी

2016 में यह कपल एंगेज हुआ और 2018 में दोनों ने शादी कर ली। दोनों के बीच पहले प्यार हुआ और फिर शादी हुई। दोनों की लव स्टोरी भी अक्सर सुर्खियों में रही और 2018 में दोनों ने शादी करके प्यार को अंजाम तक पहुंचा दिया।
 

47
निकाह से पहले इस्लाम कबूला
Image Credit : insta

निकाह से पहले इस्लाम कबूला

राचेल अपने फ्यूचर हसबैंड के प्यार में गिरफ्तार रहीं और शादी के 1 साल पहले यानि 2017 में ही उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया। इसके बाद दोनों ने इस्लामी रीति-रिवाज से निकाह किया और अब दोनों बेहद खुश हैं।
 

57
2020 में बेटी का हुआ जन्म
Image Credit : insta

2020 में बेटी का हुआ जन्म

उस्मान ख्वाजा और राचेल ने शादी की और 2020 में उन्हें एक बेबी गर्ल का तोहफा मिला। बेटी के पैदा होने के दौरान ही उस्मान ख्वाजा ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम का हिस्सा बने। इसके बाद पिछले साल ही कपल को एक लड़का भी पैदा हुआ है।
 

67
अपनी पसंद से इस्लाम कबूला
Image Credit : insta

अपनी पसंद से इस्लाम कबूला

राचेल ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उन्होंने किसी दबाव में नहीं बल्कि अपनी पसंद से इस्लाम धर्म कबूल किया है। निकाह से पहले ही एक सेरेमनी के दौरान इस्लाम कबूल किया और फिर पारिवार की सहमति से शादी की है।
 

77
उस्मान ने कैसे किया था प्रपोज
Image Credit : insta

उस्मान ने कैसे किया था प्रपोज

उस्मान ख्वाजा और राचेल की लव स्टोरी सुर्खियों में रही और 2016 में ख्वाजा ने सेंट्रल पार्क में राचेल को प्रपोज किया। तब राचेल अपना 21वां जन्मदिन मना रही थीं और उसी वक्त उस्मान ने उन्हें प्रपोज करके बेस्ट बर्थडे गिफ्ट दिया था।

यह भी पढ़ें

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: 43 साल के बाद क्यों याद आए एलन बॉर्डर? कैमरन ग्रीन-उस्मान ख्वाजा ने कैसे किया डबल अटैक
 

Manoj Kumar
About the Author
Manoj Kumar
 
Recommended Stories
Top Stories