- Home
- Sports
- Cricket
- Women's T20 World Cup: कौन हैं इंग्लैंड की डिंपल गर्ल लॉरेन बेल? शोएब अख्तर से भी तेज गेंद डालकर दुनिया को चौंकाया-5 PHOTOS
Women's T20 World Cup: कौन हैं इंग्लैंड की डिंपल गर्ल लॉरेन बेल? शोएब अख्तर से भी तेज गेंद डालकर दुनिया को चौंकाया-5 PHOTOS
Who Is Lauren Bell. इंग्लैंड की तेज गेंदबाज लॉरेन बेल ने महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना को 173 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद डाली। यह दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज शोएब अख्तर से भी तेज गेंद रही। देखें यह 5 PHOTOS…
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us

Women's T20 World Cup-शोएब से तेज गेंद डाली
क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज गेंद डालने का कीर्तिमान आज भी शोएब अख्तर के नाम है जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 161.1 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद डाली थी। लेकिन अब इंग्लैंड की ही लॉरेन बेल शोएब अख्तर को पीछे छोड़ दिया है।
Women's T20 World Cup- कौन हैं लॉरेन बेल
साउथ अफ्रीका में चल रहे महिला टी20 विश्वकप में इंग्लैंड की लॉरेन बेल ने भारत के खिलाफ 173 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद डाली। तब उनके सामने टीम इंडिया की ओपनर स्मृति मंधाना बैटिंग कर रही थीं।
Women's T20 World Cup- स्मृति ने संभाली गेंद
भारत बनाम इंग्लैंड के बीच लीग मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को हरा दिया था। जिस वक्त लॉरेन बेल ने वह गेंद डाली, उस वक्त टीवी स्क्रीन पर दिखा कि यह बाल 173 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार की रही। हालांकि स्मृति मंधाना ने उस गेंद को संभाल लिया था।
Women's T20 World Cup- स्पीडोमीटर की खामी
जैसे ही लॉरेन ने यह गेंद डाली और वर्ल्ड की स्पीड स्टार बनीं तो तुरंत चर्चा होने लगी। बाद में पता चला कि यह स्पीडोमीटर की कमी थी। इस खामी की वजह से ही लॉरेन की उस गेंद की गति ज्यादा दिखाई गई। बाद में इसे सुधार लिया गया।
Women's T20 World Cup- चर्चा में आईं लॉरेन
इंग्लैंड की तेज गेंदबाज लॉरेन बेल इस गेंद के बाद चर्चा में आ गईं और लोग उनके बारे में जानने के लिए उत्सुक हो गए। जानकारी के लिए बता दें कि लॉरेन बेल को डिंपल गर्ल के नाम से भी जाना जाता है और क्रिकेट फैंस उनकी मुस्कान पर फिदा हैं।
यह भी पढ़ें