IPL खेलकर फ्रेंचाइजियों से करोड़ों रुपए छाप चुके हैं ग्लेन मैक्सवेल
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने इस फॉर्मेट में कई बार ऐतिहासिक पारियां खेली हैं। इसके अलावा कमाई में भी वो किसी से कम नहीं हैं।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
ग्लेन मैक्सवेल ने लिया संन्यास
ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने अचानक से ODI क्रिकेट छोड़ने का फैसला कर लिया है। उन्होंने एक पॉडकास्ट में दिए गए इंटरव्यू में इसका खुलासा किया है।
बनाए हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स
ग्लेन मैक्सवेल ने अपने लाजवाब प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलिया के लिए कई बड़े रिकॉर्ड्स बनाए हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ अहम मैच में 201* रनों की पारी खेली थी। जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया विश्व कप 2023 के फाइनल में गई और खिताब जीत गई।
कमाई में भी कम नहीं हैं मैक्सवेल
क्रिकेट के मैदान पर अपने बल्ले से तहलका मचाने वाले ग्लेन मैक्सवेल कमाई के मामले में भी कम नहीं हैं। सिर्फ आईपीएल खेलकर ही वो करोड़ों रुपए की कमाई कर चुके हैं।
कितनी हुई आईपीएल में कमाई?
रिपोर्ट्स के अनुसार, इंडियन प्रीमियर लीग में ग्लेन मैक्सवेल ने 2012 से लेकर 2025 तक कुल 100 करोड़ 64 लाख रुपए की कमाई कर चुके हैं। उन्होंने कई टीमों के लिए इस लीग में क्रिकेट खेला है।
किस टीम के लिए कितने लिए?
ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल में पहली बार 2012 में खेलने आए, जिसके लिए दिल्ली डेयरडेविल्स ने उन्हें 1.05 करोड़ रुपए दिए थे। फिर पंजाब के लिए मोटी रकम लेकर खेले। उसके बाद RCB ने उन्हें 14.25 करोड़ रुपए में खरीदा।
ग्लेन मैक्सवेल की वार्षिक आय कितनी है?
रिपोर्ट्स के अनुसार, ग्लेन मैक्सवेल की वार्षिक आय 18 करोड़ रुपए के आसपास बताई जाती है। वो कई बड़े ब्रांड के प्रोमोशन का काम भी करते हैं, जहां से उन्हें करोड़ों रुपए मिलते हैं।
क्रिकेट के अलावा मैक्सवेल की कमाई
क्रिकेट के अलावा भी ग्लेन मैक्सवेल कई अन्य चीजों से कमाई करते हैं। वो आईपीएल में फ्रेंचाइजी से करोड़ों रुपए लेते हैं। उसके बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से भी कमाई होती है। फिर विज्ञापन से भी मोटी रकम लेते हैं।