Happy Fathers Day 2025: आज यानी 15 जून को फादर्स डे 2025 मनाया जा रहा है। अनुष्का शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया है। यह पोस्ट उनकी बेटी वामिका से जुड़ी है। 

Fathers Day 2025: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा वैसे तो लाइमलाइट से काफी दूर रहते हैं, लेकिन कई बार स्पेशल मोमेंट्स पर ऐसा पोस्ट करते हैं, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाता है। आज यानी 15 जून को फादर्स डे है। ऐसे में किंग कोहली को अनुष्का शर्मा ने इस खास पल का एहसास कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी हैं। दोनों को बेस्ट कपल माना जाता है, जो दूसरों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं हैं। दोनों के पास काफी ज्यादा काम है, लेकिन उसके बावजूद भी वो अपने बच्चों के काफी करीब रहते हैं।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपने कामों को मैनेज करते हुए भी बच्चों का साथ नहीं छोड़ते हैं। दोनों को हमेशा वामिका और अकाय के साथ एंजॉय करते हुए देखा जाता है। शायद इसलिए उन्हें बेस्ट पैरेंट्स भी बोला जाता है। यूं तो विराट और अनुष्का अपने बच्चों का चेहरा नहीं दिखाना चाहते हैं, लेकिन कई बार उनकी एक झलक भी फैंस का दिल गदगद कर देती हैं। अनुष्का ने इस बार कुछ ऐसा ही किया है। उन्होंने अपनी बेटी वामिका से जुड़ी एक पोस्ट शेयर की है।

View post on Instagram
 

अनुष्का शर्मा ने फादर्स डे पर शेयर किया पोस्ट

दरअसल, फादर्स डे के खास मौके पर अनुष्का शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपने पिता की एक प्यारी तस्वीर के साथ फादर्स डे विश किया। साथ ही एक तस्वीर शेयर की हैं, जिसने सबका ध्यान खींच लिया है। उन्होंने बेटी वामिका के लिए एक प्यारा नोट लिखा है। 4 साल की नन्ही वामिका ने इस नोट में अपने पापा विराट कोहली के लिए एक खास संदेश लिखा है। उनका यह प्यारा लाइन लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

पापा विराट कोहली के लिए वामिका का प्यार लाइन

अनुष्का शर्मा के इंस्टा पोस्ट में वामिका द्वारा यह संदेश लिखा गया है कि "वह मेरे भाई की तरह हैं। वह काफी फनी हैं। मुझे वो गुदगुदी करते हैं। उनके साथ मैं खेलती हूं। मैं उनसे बेहद प्यार करती हूं और वो मुझे इतना प्यार (बाहें फैलाते हुए) करते हैं। हैप्पी फादर्स डे।" इसके नीचे वामिका का सिग्नेचर भी है। छोटी-छोटी हाथों से किया गया साइन काफी सुंदर लग रहा है।