सार

Dhanashree Verma cryptic story: धनश्री वर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर क्रिप्टिक स्टोरी शेयर की है, जिसके बाद वह चर्चा में आ गई हैं। उससे पहले यूजी चहल और RJ महवाश को भारत-न्यूजीलैंड फाइनल में देखा गया था।

 

Dhanashree Verma cryptic story: धनश्री वर्मा और भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के बीच तलाक हो चुका है। दोनों अब साथ नहीं रह रहे हैं। लंबे समय से इस बात को लेकर अफवाहें उड़ रही थीं, लेकिन अंत में सच निकला और 5 साल चला शादी का रिश्ता टूट गया। अब यूजी अपनी लाइफ में पूरी तरह से व्यस्त हैं, तो वहीं धनश्री भी काम में लगी हुई हैं। इसी बीच दोनों एक बार फिर से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं और इसके पीछे की मुख्य वजह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच है। इस मैच में यूजी मिस्ट्री गर्ल RJ महवाश संग नजर आए, जिसके बाद फैंस के बीच सुर्खियों में आ गए। अब इसमें धनश्री ने इंस्टा पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है।

धनश्री के क्रिप्टिक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाई सनसनी

दरअसल, यूजी चहल और RJ महवाश को भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले गए ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में दुबई स्टेडियम में देखा गया। दोनों साथ बैठकर टीम इंडिया को चियर कर रहे थे। जिसके बाद फैंस ने उनके रिश्ते की खबरों को अफवाह बना दिया और चर्चा शुरू हो गई। चारों तरफ चहल और RJ आग की तरह सोशल मीडिया पर फैले हुए हैं। इसी बीच अब धनश्री वर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की और लिखा कि "Blaming Woman in always in Fashion" जिसका हिंदी मतलब होता है, औरत को दोष देना हमेशा फैशन में रहता है।"

चहल और धनश्री के रिश्ते में दरार आने के पीछे क्या थी वजह?

धनश्री वर्मा और यूजी चहल अलग क्यों हुए? इसके बारे में किसी को भनक तक नहीं लगी। हालांकि, यह खबर फैली थी, कि वे लंबे समय से दोनों की बीच मनमुटाव चल रहा था। किसी भी खास मौके पर दोनों के द्वारा फोटो और वीडियो शेयर नहीं किया गया। कुछ लोगों का मानना है, कि धनश्री अपने पति को समय नहीं देती हैं और अपने काम में पूरी तरह से लगी रहती हैं। वहीं, कुछ फैंस चहल को दोषी करार दे रहे थे। कई बार धनश्री को दूसरे लड़के के साथ डांस और एंजॉय करते हुए भी देखा गया, जिसके बाद उन्हें ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा। अब अलग होने के पीछे की असली वजह क्या रही, यह एक मिस्ट्री ही बन गया।