Kavya Maran Enjoyed Dhoni Wicket: आईपीएल 2025 का 43वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की टीम 20 ओवर भी पूरे नहीं खेल पाई और 154 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। एक समय टीम ऐसी स्थिति में थी, जब 200+ का टोटल साफ नजर आ रहा था। 13.5 ओवर में टीम के 118 पर 6 विकेट गिर चुके थे, लेकिन उसके बावजूद भी बड़ा टोटल बन सकता था, क्योंकि एमएस धोनी बल्लेबाजी करने आए। धोनी ने आते के साथ बल्ला चलाना शुरू किया। फिर एक लाजवाब गेंद ने उन्हें और उनकी टीम को बड़ा झटका दे दिया। माही के आउट होते ही एसआरएच की मालकिन काव्या मारन काफी खुश नजर आईं।

धोनी के आउट होते ही खुशी से नाचने लगीं काव्या मारन 

चेन्नई सुपर किंग्स को बड़े टोटल की बढ़ाने के लिए महेंद्र सिंह धोनी सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। उन्होंने आते ही चौका लगाया। लेकिन, 17वें ओवर में हर्षल पटेल ने उन्हें ज्यादा देर खेलने का मौका नहीं दिया और बाहर का रास्ता दिखा दिया। हर्षल के ओवर की तीसरी गेंद पर धोनी ने मारने का प्रयास किया। जिसके चलते गेंद सीधे अभिषेक शर्मा के हाथों में चली गई। उनके आउट होते ही स्टेडियम में बैठी काव्या मारन खुशी से उछल पड़ी और जमकर तालियां बजाने लगीं। माही ने 10 गेंदों का सामना किया और केवल 6 रन बनाकर आउट हो गए। जिसके बाद सीएसके ने हैदराबाद के सामने 155 रनों का लक्ष्य रखा।

Scroll to load tweet…

IPL 2025 में बेहद निराशाजनक रहा है चेन्नई का प्रदर्शन

आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। टीम ने अब तक 8 मुकाबले खेले हैं और केवल 2 में जीत का स्वाद चखने को मिला है। कुल 6 मैचों में सीएसके को हार का सामना करना पड़ा, जिसके चलते प्वाइंट्स टेबल में टीम इस समय नंबर 10 पर विराजमान हैं। ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई में शुरुआत से ही चेन्नई की हालात काफी नाजुक थी। सीजन का पहला मुकाबला सीएसके ने जीत के साथ शुरू किया था, जहां मुंबई इंडियंस को घर बुलाकर हराया। उसके बाद लगातार 5 मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा। हालांकि, गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद टीम की कमान एमएस धोनी ने संभाली। भले ही कप्तान बदल गया, लेकिन टीम की किस्मत नहीं बदली।