IPL 2026 में ऋतुराज गायकवाड़ की खराब फॉर्म और कप्तानी पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं, चहल का CSK के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड और चेपॉक की बदलती पिच मैच को और दिलचस्प बना रही है। CSK और PBKS के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

CSK vs PBKS Today Match: आईपीएल 2026 का 7वां मैच आज शुक्रवार 3 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में होने वाले इस रोमांचक मुकाबले की शुरुआत शाम साढ़े 7 बजे से होगी। आज के मैच में CSK को चेन्नई में उसके घरेलू मैदान और दर्शकों का फायदा मिलने की उम्मीद है। हालांकि, धोनी अब भी अनफिट हैं, ऐसे में टीम को उनके बिना ही खेलना होगा।

CSK vs PBKS Toss Update: कितने बजे होगा टॉस

इस मैच का टॉस शाम 7 बजे होगा। वहीं, खेल साढ़े 7 बजे से चालू होगा। बता दें कि चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए इस सीजन की शुरुआत बेहद खराब रही है। ओपनर संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने पहले ही मैच में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। बैटिंग और बॉलिंग दोनों में ही CSK की परफॉर्मेंस उसके नाम के अनुरूप नहीं रही है।

CSK vs PBKS Pitch Report: कैसी है चेपॉक की पिच

चेन्नई का चेपॉक मैदान इस बार थोड़ा अलग नजर आ सकता है। T20 वर्ल्ड कप के दौरान यहां की पिच तेज गेंदबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण रही थी। पिच पर अच्छी गति और उछाल देखने को मिला, जिससे बल्लेबाजों के लिए सीधे शॉट खेलना आसान हो गया था। IPL में भी ऐसा ही देखने को मिल सकता है। बताया गया है कि पिच पर हल्की घास मौजूद है। शुक्रवार को तापमान 35°C तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम 26°C रहने की उम्मीद है। यह वही पिच है जहां भारत ने T20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ 256/4 का बड़ा स्कोर बनाया था।

CSK vs PBKS: हेड-टू-हेड आंकड़े

Chennai Super Kings और Punjab Kings के बीच मुकाबला हमेशा कड़ा रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 16-16 जीत के साथ बराबरी है। हालांकि, 2022 के बाद से PBKS ने 5 मैच जीते हैं, जबकि CSK सिर्फ 1 ही मैच जीत पाई है।

IPL 2026: अर्शदीप सिंह vs खलील अहमद की टक्कर

पंजाब के अर्शदीप सिंह और चेन्नई के खलील अहमद IPL के बेहतरीन लेफ्ट-आर्म तेज गेंदबाजों में गिने जाते हैं। 2024 से अब तक पावरप्ले में विकेट लेने के मामले में अर्शदीप 40 विकेट के साथ पहले स्थान पर हैं, जबकि खलील 31 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं। दोनों का विरोधी टीम के कप्तानों के खिलाफ रिकॉर्ड भी मजबूत है।

ऋतुराज गायकवाड़ की फॉर्म और कप्तानी पर सवाल

ऋतुराज गायकवाड़ IPL की अपनी पिछली 10 पारियों में से 6 बार सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हुए हैं। चोट के कारण वह पिछले सीज़न का बड़ा हिस्सा नहीं खेल पाए थे। इस सीजन में वह बैटिंग ऑर्डर में सबसे ऊपर उतर रहे हैं और उनके साथ एक नया ओपनिंग पार्टनर है। यह नया पार्टनर उनकी कप्तानी के लिए चुनौती बन सकता है। संजू सैमसन के साथ बातचीत में गायकवाड़ ने बताया कि सैमसन चाहते हैं कि वही CSK की कप्तानी जारी रखें, लेकिन यह पूरी तरह टीम के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। चेपॉक में गायकवाड़ का रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने यहां 50.9 की औसत और 142 के स्ट्राइक रेट से 764 रन बनाए हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स पॉसिबल प्लेइंग-11

संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड, आयुष म्हात्रे, मैट शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जैमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, सरफराज खान।

पंजाब किंग्स पॉसिबल प्लेइंग-11

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वाधेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोयनिस, मार्को यानसन, जैवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, प्रियांश आर्या।