11:44 PM (IST) Mar 23

IPL 2025 CSK vs MI Live Score: CSK vs MI Highlights: चेन्नई के किले को नहीं भेद पाए मुंबई इंडियंस के धुरंधर, 4 विकेट से मिली हार, स्पिन गेंदबाजों का जलवा

CSK vs MI IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स CSK ने जीत के साथ आगाज किया है। ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई में टीम ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट पर हरा दिया। इस मैच में स्पिन गेंदबाजी का जलवा रहा।

 

Read Full Story
11:12 PM (IST) Mar 23

IPL 2025 CSK vs MI Live Score: चेन्नई ने मुंबई को 4 विकेट से हराया

आईपीएल 2025 के तीसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया है और सीजन में जीत के साथ शुरुआत की है। 156 रनों का पीछा करते हुए सिएसके ने इस मुकाबले को 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। रचिन 65 रनों की नाबाद पारी खेली। ऋतुराज ने भी 53 रनों की लाजवाब पारी खेली। मुंबई के लिए डेब्यू कर रहे पुथुर ने 3 विकेट लिए। 

10:57 PM (IST) Mar 23

IPL 2025 CSK vs MI Live Score: रचिन रवींद्र का अर्धशतक

मुंबई इंडियंस के खिलाफ रचिन रवींद्र ने कमाल की पारी खेलते हुए अर्धशतक लगाया है। इस सीजन में उनका पहले ही मुकाबले में हाफ सेंचुरी है। 

10:39 PM (IST) Mar 23

IPL 2025 CSK vs MI Live Score: चेन्नई का 5वां विकेट गिरा

156 का पीछा करते हुए चेन्नई ने 116 रनों के स्कोर पर 5वां विकेट खो दिया है। विल जैक्स ने सैम करन को 4 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर चलता कर दिया है। जैक्स के गेंद पर करन चकमा खा गए और क्लीन बोल्ड हो गए। टीम का स्कोर 14.2 ओवर में 116/5 है। 

10:28 PM (IST) Mar 23

IPL 2025 CSK vs MI Live Score: चेन्नई का चौथा विकेट गिरा

चेन्नई सुपर किंग्स की पारी 156 रनों का पीछा करते हुए लड़खड़ा रही है। टीम का चौथा विकेट 107 रन के स्कोर पर दीपक हुडा के रूप में गिरा है। दीपक 3 रन बनाकर पुथुर का तीसरे शिकार बने हैं। टीम का स्कोर 12 ओवर में 108/4 है। 

10:19 PM (IST) Mar 23

IPL 2025 CSK vs MI Live Score: चेन्नई का तीसरा विकेट गिरा

156 रनों का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है। शिवम दुबे 9 रन बनाकर पुथुर के दूसरे शिकार बने हैं। छक्का लगाने के प्रयास में वह सीधे फील्डर को गेंद मार बैठे। टीम का स्कोर 9.4 ओवर में 95/3 है। 

10:10 PM (IST) Mar 23

IPL 2025 CSK vs MI Live Score: चेन्नई का दूसरा विकेट गिरा

मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को दूसरा झटका दे दिया है। 76 रनों के स्कोर पर 53 रन बनाकर ऋतुराज गायकवाड आउट हो गए हैं। पुथुर की गेंद पर बाहर मारने के प्रयास में वह सीधे गेंद विल जैक्स को दे बैठे। 

09:39 PM (IST) Mar 23

IPL 2025 CSK vs MI Live Score: चेन्नई का पहला विकेट गिरा

मुंबई इंडियंस के सामने 156 रनों का पीछा कर रही चेन्नई का पहला विकेट 11 रन के स्कोर पर गिरा है। राहुल त्रिपाठी 2 रन बनाकर दीपक चहर के पहले शिकार बने हैं। उछाल वाली गेंद पर पीछे मारने के प्रयास में गेंद सीधे कीपर को दे बैठे। 

09:14 PM (IST) Mar 23

IPL 2025 CSK vs MI Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 156 का लक्ष्य

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन बनाए हैं और चेन्नई को 156 का लक्ष्य दिया है। दीपक चहर ने अंत में दमदार फिनिश किया और टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। दीपक के बल्ले से 15 गेंदों पर 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 28 रन निकले। 

09:07 PM (IST) Mar 23

IPL 2025 CSK vs MI Live Score: ऑल आउट के करीब मुंबई इंडियंस

आईपीएल 2025 की शुरुआत मुंबई इंडियंस ने बेहद खराब की है। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम का 141 के स्कोर पर 9 विकेट आउट हो चुके हैं। ट्रेंट बोल्ट के रूप में नौवां झटका मिला है। अभी 19 ओवर का खेल हो चुका है। 

08:53 PM (IST) Mar 23

IPL 2025 CSK vs MI Live Score: मुंबई का सातवां विकेट गिरा

चेन्नई में नूर अहमद का जादू सर चढ़कर बोल रहा है। 116 के स्कोर पर मुंबई इंडियंस के सातवें बल्लेबाज को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। नमन धीर 16 रन बनाकर नूर के चौथे शिकार बन गए हैं। एक लाजवाब गेंद को वो पढ़ने में फेल हुए और सीधे क्लीन बोल्ड हो गए। टीम का स्कोर 16.2 ओवर में 118/7 है। 

08:37 PM (IST) Mar 23

IPL 2025 CSK vs MI Live Score: मुंबई का छठा विकेट गिरा

मुंबई इंडियंस का छठा विकेट 96 रन के स्कोर पर गिर चुका है। 31 रन बनाकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे तिलक वर्मा नूर अहमद के तीसरे शिकार बन गए हैं। एक शानदार गेंद ओर वो LBW आउट हुए। हालांकि, उन्होंने DRS का इस्तेमाल भी किया, लेकिन वो सफल नहीं हुए। 

08:33 PM (IST) Mar 23

IPL 2025 CSK vs MI Live Score: मुंबई का पांचवां विकेट गिरा

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस का पांचवां विकेट 95 रन के स्कोर पर गिरा है। रॉबिन बिंज 3 रन बनाकर नूर अहमद के दूसरे शिकार बने हैं। शॉट गेंद को छक्का जड़ने के प्रयास में सीधे गेंद रवींद्र जडेजा को दे बैठे। 

08:28 PM (IST) Mar 23

IPL 2025 CSK vs MI Live Score: मुंबई का चौथा विकेट गिरा

चेन्नई सुपर किंग्स पहले गेंदबाजी करते हुए लगातार मुंबई पर शिकंजा कसते जा रही है। टीम का चौथा विकेट 87 रन के स्कोर पर सूर्यकुमार यादव के रूप में गिरा है। 29 रन बनाकर सूर्या नूर अहमद के पहले शिकार बने। गेंद को आगे बढ़कर मारने के चक्कर में वो मिस कर गए और धोनी ने किल्लियां उड़ा दी। 

07:59 PM (IST) Mar 23

IPL 2025 CSK vs MI Live Score: मुंबई इंडियंस के 50 रन पूरे

मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5.3 ओवर में 50 रन पूरे कर लिए हैं। सूर्यकुमार यादव ने छक्का लगाकर टीम को पचास के पार पहुंचाया है। इस समय क्रीज पर सूर्या 19 और तिलक वर्मा 8 रन पर खेल रहे हैं। टीम का स्कोर 5.4 ओवर में 51/3 है। 

07:55 PM (IST) Mar 23

IPL 2025 CSK vs MI Live Score: मुंबई का तीसरा विकेट गिरा

मुंबई इंडियंस अपने पहले मुकाबले में बेहद ही खराब परिस्थिति में दिखाई दे रही है। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम के 36 रन पर 3 विकेट गिर चुके हैं। तीसरा विकेट विल जैक्स के रूप में गिरा है। रवि अश्विन ने उनको 11 के स्कोर पर पवेलियन भेजा। 

07:43 PM (IST) Mar 23

IPL 2025 CSK vs MI Live Score: मुंबई इंडियंस का दूसरा विकेट गिरा

चेन्नई सुपर किंग्स ने धमाकेदार शुरुआत की है और 21 रन के स्कोर पर 2 विकेट झटक लिए हैं। रोहित शर्मा के बाद रयान रिकेलटन खलील अहमद के दूसरे शिकार बने हैं। टीम का स्कोर 2.3 ओवर में 21/2 है। 

07:34 PM (IST) Mar 23

IPL 2025 CSK vs MI Live Score: मुंबई को 0 के स्कोर पर लगा पहला झटका

मुंबई इंडियंस का पहला विकेट 0 के स्कोर पर गिर चुका है। रोहित शर्मा बिना खाता खोले पहले ओवर की चौथी गेंद पर खलील अहमद के शिकार बने हैं। गेंद को फ्लिक करने के प्रयास में शॉट कवर पर खड़े सीधे शिवम दुबे को कैच दे बैठे।  

07:13 PM (IST) Mar 23

IPL 2025 CSK vs MI Live Score: MI टीम की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, रॉबिन मींज, मिचेल सैन्टनर, दीपक चहर, ट्रेंट बोल्ट, सत्यनारायण राजू। 

07:11 PM (IST) Mar 23

IPL 2025 CSK vs MI Live Score: CSK टीम की प्लेइंग 11

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, दीपक हुडा, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, सैम करन, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रवि अश्विन, नूर अहमद, नेथन एलिस, खलील अहमद।