सार

क्रिकेटर रिंकू सिंह ने अपने पिता को एक नई बाइक गिफ्ट की है। इस खास तोहफे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनके पिता बाइक की सवारी का आनंद लेते दिख रहे हैं। फैंस रिंकू के इस कदम की खूब तारीफ कर रहे हैं।

Rinku Singh gifted bike to his Father: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। फैंस द्वारा लगातार उनके ऊपर नजर रखा जा रहा है। हाल ही में एक खबर निकलकर सामने आ रही थी, कि रिंकू ने सांसद प्रिया सरोज के साथ सगाई कर ली है। जिसके बाद लोगों ने बधाइयां देनी भी शुरू कर दी। वायरल हुई खबरों के बाद कयास लगाए जाने लगे, कि अब उनकी शादी भी जल्द होने वाली है। हालांकि, दोनों को लेकर प्रिया के पिता ने भी बयान दिया था कि शादी के लिए बातचीत हो गई है। सिर्फ तारीख का ऐलान होना बाकी है। इसी बीच भारतीय क्रिकेटर ने अपने पिता को खास उपहार दिया है। जिसकी तस्वीर वायरल हो रही है।

KKR के धुंआधार फिनिशर रिंकू सिंह का एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें उनके पिता खानचंदर एक नई बाइक पर राइडिंग करने के लिए तैयार दिख रहे हैं। यह नई बाइक रिंकू ने अपने पिता को उपहार के रूप में दिया है। इसके बाद लोगों को यह तस्वीर काफी ज्यादा पसंद भी आ रहा है। बाइक पर बैठकर रिंकू के पिता काफी मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं। कावासाकी निंजा की हरे और ब्लैक रंग की बाइक दिखने में लाजवाब लग रहा है। इसकी एक्स शो रूम कीमत 3.19 लाख रुपए है।

मिडिल क्लास फैमिली से आते हैं क्रिकेटर रिंकू

रिंकू सिंह ने पिता को गिफ्ट के रूप में बाइक देकर सभी का दिल जीत लिया है। पिता का प्रति उनके समर्पण की लोग सराहना कर रहे हैं। रिंकू एक मिडिल क्लास फैमिली से आते हैं। उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने में उनके पिता का मुख्य रोल रहा है। क्रिकेटर के पिता गैस डिलीवरी का काम करते थे और उसी से परिवार का पालन पोषण होता। वहीं, रिंकू के बड़े भाई रिक्शा चलाते थे। लेकिन, आज रिंकू ने अपनी मेहनत और संघर्ष के दम पर आज करोड़ों रुपए कमा रहे हैं।

रिंकू सिंह की सगाई? MP प्रिया सरोज संग जुड़ा नाम, लगा बधाइयों का तांता!

अलीगढ़ में रिंकू सिंह ने बनवाया है आलीशान घर

फिनिशर खिलाड़ी रिंकू ने नया लग्जरी घर भी खरीद लिया और अब वह उसी में परिवार के साथ रह रहे हैं। उन्होंने अपना नया आशियाना होमटाउन अलीगढ़ में ही बनाया है। घर की कीमत करोड़ों रुपए बताई जाती है। आईपीएल में दमदार प्रदर्शन के दम पर रिंकू सिंह ने भारतीय क्रिकेट टीम में भी जगह बना ली, इसके बाद उनकी कमाई में चार चांद लग गए। 50 लाख रुपए के साथ KKR में खेलने वाले रिंकू की कीमत आज इस टीम में 13 करोड़ रुपए हो चुकी है। आईपीएल 2025 में उन्हें टीम ने रिटेन किया है।

यह भी पढ़ें: ICC Champions Trophy 2025: समय से लेकर लाइव प्रसारण तक, यहां पढ़ें हरेक जानकारी?