सार
Sports Desk: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 9 मार्च को खेला जाएगा। इस बड़े इवेंट की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है। भारत ने पाकिस्तान जाने से मना कर दिया, जिसके बाद यह हाइब्रिड मॉडल पर आयोजित होगा। भारत-पाकिस्तान का ब्लॉकबस्टर मुकाबला 23 फरवरी को दुबई में खेला जाएगा। टीम इंडिया अपने सारे मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ही खेलेगी।
इसी कड़ी में आज हम आपको भारत और पाकिस्तान से जुड़े एक दिलचस्प कहानी के बारे में बताएंगे, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। पहली बार हिंदुस्तान और पाकिस्तान का मुकाबला 1952 में दिल्ली में खेला गया था। उसके बाद दोनों टीमों के बीच कई सारे रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। दोनों टीमों का जब पहला मैच दिल्ली में हो रहा था, उस समय पाक की कप्तानी का जिम्मा अब्दुल हफीज उठा रहे थे। मजे की बात तो यह है, कि हफीज ने केवल पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि भारत के लिए भी मैच खेला है।
आजादी से पहले तक भारत के लिए खेले अब्दुल
भारत जब 1947 तक आजाद नहीं हुआ था, उस समय से पहले तक अब्दुल हफीज भारत के लिए ही खेल रहे थे। जब दोनों देशों का बंटवारा हुआ, तो वह इंडिया छोड़ पाक में रहने का फैसला किया। 1947 के बाद वह वहीं रहने लगे। भारत से अलग होने तक उन्होंने देश के लिए 3 टेस्ट मैच खेला था। उन्होंने सभी मैच इंग्लैंड में जाकर खेला था।
वांखेड़े में कांबली का भावुक पल, पत्नी का सहारा बना आसरा-Video Viral
कुछ ऐसा रहा था अब्दुल का टेस्ट रिकॉर्ड
जब 1947 का बंटवारा हुआ, तो उसके बाद अब्दुल को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कप्तान घोषित कर दिया। पाक के लिए उन्होंने 23 टेस्ट मैच खेला। इस तरह भारत और पाकिस्तान को मिलाकर उन्होंने 26 टेस्ट मुकाबले खेले और 23.76 की औसत से 21 विकेट झटके। उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए बल्ले से 927 रन बनाए। टीम इंडिया के लिए बैटिंग करते हुए उनके बल्ले से 80 रन निकले, बाकी के रन उन्होंने पाकिस्तान के लिए बनाए। पाक के लिए 24.91 की औसत से 847 रन बनाए हैं। उन्होंने 5 हाफ सेंचुरी जड़ी हैं।
यह भी पढ़ें: ICC Champions Trophy 2025: समय से लेकर लाइव प्रसारण तक, यहां पढ़ें हरेक जानकारी?