IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स से कट सकता है इन 5 खिलाड़ियों का पत्ता
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2025 कुछ खास नहीं रहा। लीग स्टेज से ही टीम बाहर हो गई। ऐसे में अब खिलाड़ियों के ऊपर सवाल उठ रहे हैं। इस स्थिति में फ्रेंचाइजी अगले सीजन इन 5 खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा सकती है।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
CSK के लिए खराब रहा IPL 2025
इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। टीम की ट्रॉफी जीतने की उम्मीद तो छोड़ दीजिए, एक मुकाबला भी जीतने वाली जैसी टीम नजर नहीं आई। लगातार मुकाबलों में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। इसके पीछे कई सारे प्लेयर्स जिम्मेदार रहे।
इन 5 खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता
इसी बीच आज हम आपको उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जिनका अगले सीजन यानी IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स टीम से पत्ता कट सकता है। इनके खराब प्रदर्शन और उम्र उन्हें फ्रेंचाइजी की रिलीज करने पर मजबूर कर देगी।
1. डेवोन कॉन्वे
नंबर 1 पर हम बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे का नाम रख सकते हैं। न्यूजीलैंड के इस बल्लेबाज को आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में 6.25 करोड़ रुपए में रिटेन किया गया था। लेकिन, उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। बल्लेबाजी में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। 6 मैचों में केवल 156 रन बना सके।
2. मुकेश चौधरी
चेन्नई सुपर किंग्स अपने तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी को भी आईपीएल 2026 से बाहर कर सकती है। इस सीजन उन्हें गेंद से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। IPL 2025 में उन्हें 2 मैच खेलने के मौका मिला जिसमें वो केवल 1 विकेट ही चटका पाए।
3. रवीचंद्रन अश्विन
IPL के 19वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स रवीचंद्रन अश्विन को रिलीज कर सकती है। इस खिलाड़ी को आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में फ्रेंचाइजी ने 9.75 करोड़ रुपए में खरीदा था। इसके बावजूद वो कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। गेंद से भरपूर रन लुटाए, तो वहीं बल्ले से एक अच्छी पारी भी नहीं खेल सके।
4. विजय शंकर
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से विजय शंकर की छुट्टी भी चेन्नई सुपर किंग्स कर सकती है। IPL 2025 मेगा ऑक्शन में इस खिलाड़ी को 1.2 करोड़ रुपए की राशि देकर खरीदा गया था। उन्हें 6 मुकाबले खेलने का मौका दिया गया, जिसमें केवल 118 रन बना पाए।
5. राहुल त्रिपाठी
राहुल त्रिपाठी को बतौर ओपनर चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन में आजमाया। लेकिन, उनका बल्ला नहीं चल पाया। लगातार मौके मिलते रहे और वो फ्लॉप होते रहे। ऐसे में अब उन्हें अगले सीजन चेन्नई सुपर किंग्स बाहर का रास्ता दिखा सकती है।