- Home
- Sports
- Cricket
- Ind vs Pak: बला की खूबसूरत है पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली की पत्नी, जानें क्या करती हैं साम्या
Ind vs Pak: बला की खूबसूरत है पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली की पत्नी, जानें क्या करती हैं साम्या
Hassan Ali Wife Samiya: एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में 28 सितंबर को भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत होनी है। पाक टीम की असली ताकत उसके गेंदबाज हैं। इस मौके पर जानते हैं पाकिस्तानी टीम के तेज गेंदबाज हसन अली की पत्नी सामिया के बारे में।

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली की पत्नी साम्या आरजू भारत की रहनेवाली हैं। उनका जन्म हरियाणा के नूंह जिले के चंदेनी गांव में हुआ था।
साम्या आरजू ने फरीदाबाद की मानव रचना यूनिवर्सिटी से एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया। उनकी कुछ पढ़ाई इंग्लैंड में भी हुई है।
साम्या आरजू ने कुछ दिन जेट एयरवेज में एयर होस्टेस के रूप में काम किया। बाद में वो एमिरेट्स एयरलाइंस में फ़्लाइट इंजीनियर बन गईं।
हसन अली और साम्या आरजू की पहली मुलाकात दुबई में ही हुई थी। इसके बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। साल 2019 में दोनों ने दुबई में ही निकाह कर लिया।
शादी के बाद साम्या आरजू और हसन अली 6 अप्रैल, 2021 को पेरेंट्स बने। साम्या ने अपनी पहली बेटी हेलेना को जन्म दिया। उनकी एक और बेटी है, जिसका नाम हेजल है।
बता दें कि साम्या के पिता हरियाणा में ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर रह चुके हैं। उनकी फैमिली फरीदाबाद में ही रहती है।
साम्या अक्सर अपने पति हसन अली को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम पहुंचती हैं। सोशल मीडिया में उनकी कई तस्वीरें हैं, जिनमें वो हसन को चीयर करती दिख रही हैं।
साम्या उम्र में अपने पति से 1 साल छोटी हैं। हसन का जन्म 2 जुलाई 1994 को हुआ था, जबकि साम्या 15 सितंबर 1995 को पैदा हुई थीं। बता दें कि हसन अली की पत्नी साम्या भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की बहुत बड़ी फैन हैं।