सार

रोहित शर्मा के वनडे क्रिकेट से संन्यास के बाद टीम इंडिया के पास कप्तानी के रूप में कई सारे विकल्प हैं। लेकिन, आज हम आपको 3 ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जिन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। इस सूची में स्टार ऑलराउंडर भी हैं।

 

3 Players who can replace Rohit Sharma as a captain in ODI: रोहित शर्मा भारतीय ODI टीम में अब ज्यादा समय तक खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। उनकी उम्र और प्रदर्शन को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि संन्यास की घोषणा जल्द हो सकती है। हालांकि, इसके बारे में अभी तक रोहित ने कुछ नहीं कहा है। भारतीय टीम को चैंपियंस ट्रॉफी खेलनी है, जिसकी शुरुआत 19 फरवरी से होने जा रही है। इस आईसीसी टूर्नामेंट में रोहित टीम इंडिया के कप्तान हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा भी किया गया है, कि उनके लिए यह इवेंट लास्ट हो सकता है। ऐसे में वह जाते-जाते एक और खिताब अपने नाम करना चाहेंगे। रोहित के बाद टीम इंडिया का अगला ODI कप्तान कौन होगा? यह एक बहुत बड़ा सवाल। इस रेस में 3 खिलाड़ी शामिल हैं आईए उनपर एक नजर डालते हैं।

1. हार्दिक पांड्या

टीम इंडिया के लिए एक मैच विनर ऑल राउंडर बन चुके हार्दिक पांड्या वनडे में कप्तानी की पहली पसंद माने जा रहे हैं। उनके पास लीडरशिप की क्षमता दिखाई देती है। उन्होंने IPL में कप्तानी करते हुए गुजरात को खिताब भी दिलाया है। वहीं, सूर्यकुमार यादव से पहले वह टीम इंडिया में T20 इंटरनेशनल कप्तान भी रह चुके हैं। उनके फिटनेस के कारण उन्हें कप्तानी से बाहर किया गया। लेकिन, अब रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि हार्दिक को रोहित शर्मा के बाद वनडे कप्तान बनाया जा सकता है।

2. ऋषभ पंत

रोहित शर्मा के वनडे में संन्यास लेने के बाद ऋषभ पंत को कप्तानी की जिम्मेदारी जीत दी जा सकती है। पंत को IPL 2025 में लखनऊ सुपरजाइंट्स ने कप्तान बना दिया है। इससे पहले वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी कप्तानी कर चुके हैं। ऐसे में उनके पास भी टीम को साथ लेकर चलने की काबिलियत है। पंत एक लंबे रस के घोड़े बताए जाते हैं, जिनके पास मिडिल ऑर्डर में बैटिंग और विकेटकीपिंग की पूरी क्षमता है। ऋषभ लंबे समय तक टीम इंडिया में खेलते हुए नजर आने वाले खिलाड़ी हैं। मेनेजमेंट उनके ऊपर भी दांव खेल सकती है।

'संन्यास ले लो प्लीज,' रोहित शर्मा पर फूटा फैंस का गुस्सा, नागपुर वनडे में फ्लॉप

3. शुभमन गिल

दाएं हाथ के बल्लेबाज शुभमन गिल इस समय इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में उपकप्तानी कर रहे हैं। गिल ने नागपुर में शानदार प्रदर्शन भी किया और 87 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। शुभमन के पास भी कप्तानी करने की पूरी काबिलियत है। IPL 2025 में वह गुजरात टाइटंस के कप्तान भी हैं। वनडे क्रिकेट में उनका बल्ला लगातार चल रहा है और 60 से अधिक की औसत से वह रन बना रहे हैं। ऐसे में भारतीय मैनेजमेंट इस युवा खिलाड़ी को भी कप्तानी का भार सौंप सकती है।

IND vs ENG: नागपुर वनडे में भारत ने बजाया इंग्लैंड का बैंड, सीरीज में 1-0 से आगे