- Home
- Sports
- Cricket
- IPL vs PSL: ये 8 खिलाड़ी IPL और PSL दोनों में कर चुके हैं कप्तानी, जानें कौन-कौन है लिस्ट में...
IPL vs PSL: ये 8 खिलाड़ी IPL और PSL दोनों में कर चुके हैं कप्तानी, जानें कौन-कौन है लिस्ट में...
इस समय इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) और पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) दोनों ही T20 टूर्नामेंट चल रहे हैं। क्या आप जानते हैं कि कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जिन्होंने इन दोनों बड़ी लीग में टीमों की कप्तानी की है? आइए देखते हैं ऐसे ही 8 टॉप खिलाड़ियों की लिस्ट।

1. डेविड वॉर्नर
डेविड वॉर्नर IPL और PSL, दोनों के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। वॉर्नर ने IPL में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की है। 2016 में उनकी कप्तानी में 'ऑरेंज आर्मी' ने IPL ट्रॉफी जीती थी। वहीं, पाकिस्तान सुपर लीग में वॉर्नर कराची किंग्स टीम की कप्तानी कर रहे हैं।
2. शेन वॉटसन
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शेन वॉटसन ने IPL में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी की है। वहीं, PSL में उन्होंने इस्लामाबाद यूनाइटेड की कमान दो मैचों में संभाली थी।
3. ब्रेंडन मैक्कलम
सौरव गांगुली के बाद, ब्रेंडन मैक्कलम ने 2009 में कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी की थी। बाद में 2016 में उन्होंने गुजरात लायंस के लिए भी एक मैच में कप्तानी की। PSL में मैक्कलम ने लाहौर कलंदर्स के लिए 18 मैचों में कप्तानी की, जिसमें से टीम 11 मैच हार गई थी।
4. डैरेन सैमी
डैरेन सैमी ने 2014 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए चार मैचों में कप्तानी की थी। PSL में उन्होंने पेशावर जाल्मी की कमान संभाली। सैमी की कप्तानी में ही जाल्मी ने 2017 में PSL का खिताब जीता था।
5. कुमार संगकारा
कुमार संगकारा, जो अभी राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच हैं, IPL में डेक्कन चार्जर्स, पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान रह चुके हैं। उन्होंने IPL में कुल 47 मैचों में कप्तानी की और सिर्फ 15 जीते। PSL में उन्होंने कराची किंग्स के लिए 10 मैचों में कप्तानी की थी।
6. इयोन मॉर्गन
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन ने 2020 और 2021 में कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी की और टीम को फाइनल तक पहुंचाया। PSL में उन्होंने कराची किंग्स के लिए 3 मैचों में टीम को लीड किया था।
7. जेपी डुमिनी
जेपी डुमिनी ने IPL में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 16 मैचों में कप्तानी की थी। वहीं, PSL में उन्होंने इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए दो मैचों में टीम की कमान संभाली थी।
8. ड्वेन ब्रावो
वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो IPL और PSL दोनों में स्टैंड-इन कप्तान रहे हैं। उन्होंने 2010 के IPL में एक मैच के लिए मुंबई इंडियंस की कप्तानी की थी। वहीं, 2016 के PSL में उन्होंने एक मैच में लाहौर कलंदर्स को लीड किया था।