- Home
- Sports
- Cricket
- 2024-25 में क्रिकेट से संन्यास का लेने वाले 5 भारतीय क्रिकेटर, 2 रह चुके हैं लीजेंड्स
2024-25 में क्रिकेट से संन्यास का लेने वाले 5 भारतीय क्रिकेटर, 2 रह चुके हैं लीजेंड्स
भारतीय क्रिकेट टीम में खिलाड़ियों के संन्यास लेने का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक के बाद एक बड़े खिलाड़ी क्रिकेट को अलविदा कह रहे हैं। इसी बीच आईए उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने साल 2024-25 में रिटायर हुए हैं।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
भारतीय क्रिकटरों के संन्यास का सिलसिला जारी
टीम इंडिया के लिए यह समय कुछ सही नहीं चल रहा है। एक के बाद के बड़े और अनुभवी खिलाड़ी संन्यास ले रहे हैं। ऐसे में भारतीय टीम के लिए काफी चुनौती वाला समय है। बीते एक साल में कई बड़े चेहरे क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं।
2024-25 में संन्यास लेने वाले 5 भारतीय
इसी बीच आज हम आपको उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने साल 2024-25 में अब तक संन्यास ले चुके हैं। कुछ सभी फॉर्मेट को अलविदा कह चुके हैं, तो कई खिलाड़ियों ने तीनों फॉर्मेट से रिटायर होने का निर्णय लिया।
1. रविचंद्रन अश्विन
इस सूची में पहले स्थान पर रविचंद्रन अश्विन का नाम आना जरूरी है। अश्विन ने साल 202-25 बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान ही टीम इंडिया से रिटायर लेने का फैसला कर लिया था। उन्होंने 106 टेस्ट, 116 वनडे और 65 टी20i मुकाबले खेले।
2. रिद्धिमान साहा
दूसरे नंबर पर भारतीय टीम के विकेटकीपर/बल्लेबाज रिद्धिमान साहा का नाम लेना सही होगा। टीम इंडिया के लिए 40 टेस्ट और 9 वनडे मैच खेलने वाले साहा ने साल 2024-25 रणजी ट्रॉफी को अपना आखिरी टूर्नामेंट बताया और क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया।
3. रोहित शर्मा
तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा का नाम आता है। हिटमैन रोहित ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया, उससे पहले टी20i वर्ल्ड कप जीतने के बाद छोटे फॉर्मेट से रिटायर हुए। अब वो भारत के लिए केवल वनडे क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे।
4. विराट कोहली
चौथे स्थान पर किंग विराट कोहली का नाम लेना सही होगा। विराट ने भी टी20i से 2024 और टेस्ट क्रिकेट से 2025 में संन्यास ले लिया। हालांकि, रोहित की तरह वो भी टीम इंडिया के लिए केवल वनडे क्रिकेट ही खेलते हुए दिखाई देंगे।
5. पीयूष चावला
पीयूष चावला का नाम इस सूची में पांचवें नंबर पर आता है। इस लेग स्पिनर को ज्यादा भारतीय टीम में खेलने का मौका नहीं मिला। उन्होंने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर कुल 35 मुकाबले खेले। 36 साल के उम्र में उन्होंने 6 जून 2025 को संन्यास लेने का फैसला कर लिया।