MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Pregnant Women Eclipse Rules: सूर्य ग्रहण के दौरान महिलाओं को नहीं करना चाहिए ये 5 काम

Pregnant Women Eclipse Rules: सूर्य ग्रहण के दौरान महिलाओं को नहीं करना चाहिए ये 5 काम

Surya grahan effect on pregnant ladies: साल का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी, मंगलवार को होगा। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को कुछ काम भूलकर भी नहीं करना चाहिए। नहीं तो गर्भ में पर रहे बच्चे पर बुरा असर हो सकता है।

3 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Feb 16 2026, 04:34 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
सूर्य ग्रहण से बचकर रहें प्रेग्नेंट महिलाएं
Image Credit : Getty

सूर्य ग्रहण से बचकर रहें प्रेग्नेंट महिलाएं

Surya Grahan mai Pregnant Mahilaye Kya Na kare: इस बार साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 मार्च, मंगलवार को होगा। भारतीय समय के अनुसार ये सूर्य ग्रहण रात 03 बजकर 27 मिनिट से शुरू होगा जो सुबह 07 बजकर 58 मिनिट तक रहेगा। ये सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका कोई भी महत्व नहीं माना जाएगा। मेडागास्कर, दक्षिण अर्जेंटीना, चिली, अंटार्कटिका, मोजाम्बिक, नामीबिया, तंजानिया, बोत्सवाना, लेसोथो, जाम्बिया और जिम्बाब्वे के कुछ इलाकों में ये सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। धर्म ग्रंथों के अनुसार, ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को कुछ विशेष काम नहीं करना चाहिए। नहीं तो इसका बुरा असर गर्भ में पल रहे बच्चे पर हो सकता है। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 5 काम …


ये भी पढ़ें-
क्या भारत में दिखेगा सूर्यग्रहण, भारत में ऑनलाइन कैसे देखें सूर्य ग्रहण 2026?

26
ग्रहण में बाहर न निकले प्रेग्नेंट महिलाएं
Image Credit : Getty

ग्रहण में बाहर न निकले प्रेग्नेंट महिलाएं

सूर्य ग्रहण शुरू होने से इसके खत्म होने क गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए यानी सीधे सूर्य की रोशनी के संपर्क में नहीं आना चाहिए। धर्म ग्रंथों के अनुसार, ऐसा होना अशुभ माना जाता है, जिसका असर गर्भ में पल रहे शिशु पर भी होता है।

ये भी पढ़ें-
First Solar Eclipse in 2026: क्या भारत में दिखेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, कहां-कैसे देखें? जानें सूतक का समय

36
खाने-पीने और सोने से भी बचें गर्भवती महिलाएं
Image Credit : Getty

खाने-पीने और सोने से भी बचें गर्भवती महिलाएं

सूर्य ग्रहण के दौरान जितना संभव हो सके गर्भवती महिलाओं को कुछ भी खाना-पीना नहीं चाहिए, साथ ही इस दौरान सोने से भी बचना चाहिए। मान्यता है कि सूर्य ग्रहण की किरणें खाने-पीने की चीजों को अशुद्ध कर देती हैं। इस समय खाया गया अन्न शरीर को बीमार कर सकता है।

46
धारदार-नुकीली चीजों के उपयोग से बचें
Image Credit : Getty

धारदार-नुकीली चीजों के उपयोग से बचें

सूर्य ग्रहण के दौरान प्रेग्नेंट महिलाओं को किसी भी तरह की नुकीली या धारदार चीज जैसे चाकू, ब्लेड, कैंची, सुई आदि का उपयोग भूलकर भी नहीं करना चाहिए। ग्रहण के दौरान कुछ भी काटना या सीलना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से भविष्य में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

56
पूजा-पाठ न करें न करें महिलाएं
Image Credit : Getty

पूजा-पाठ न करें न करें महिलाएं

सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को पूजा-पाठ भी नहीं करना चाहिए। अपने ईष्टदेव का मंत्र जाप कर सकते है लेकिन मन ही मन में। संभव हो तो ग्रहण के दौरान घर की खिड़की और दरवाजों पर परदा लगा देना चाहिए ताकि ग्रहण की किरणें भी घर के अंदर न आ सके।

66
ग्रहण में संजने-संवरने की भी मनाही
Image Credit : Getty

ग्रहण में संजने-संवरने की भी मनाही

सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भ‌वती महिलाएं साज-श्रंगार भी न करें क्योंकि इस दौरान निगेटिव शक्तियां बहुत बलवान हो जाती है और किसी पर भी हावी हो सकती हैं। चूंकि महिलाओं का मन कोमल होता है, इसलिए इस समय इन्हें सावधानी रखनी चाहिए और गर्भवती महिलाओं को सजना-संवरना नहीं चाहिए।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
सूर्य ग्रहण

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
क्या भारत में दिखेगा सूर्यग्रहण, भारत में ऑनलाइन कैसे देखें सूर्य ग्रहण 2026?
Recommended image2
First Solar Eclipse in 2026: क्या भारत में दिखेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, कहां-कैसे देखें? जानें सूतक का समय
Recommended image3
Mahakal Temple Ujjain: बाबा महाकाल बने दूल्हा, वीडियो में देखें अनोखा रूप
Recommended image4
Mahashivratri 2026 Paran Time: कब और कैसे करें महाशिवरात्रि व्रत का पारण? जानें मुहूर्त-विधि
Recommended image5
First Solar Eclipse Of 2026: कहां और कैसे देखें साल का पहला सूर्य ग्रहण? यहां जानें
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved