सार
March 2025 eclipse date: मार्च 2025 में सूर्य और चंद्रग्रहण होंगे। एक ही महीने में 2 ग्रहण का संयोग बहुत कम बनता है। ये ग्रहण कुछ देशों में दिखाई देंगे जबकि कुछ देशों में इनका कोई प्रभाव नहीं होगा।
March 2025 Mai Kab Hoga Surya-Chandra Grahan: मार्च 2025 का महीना ज्योतिष और खगोलीय दृष्टि से बहुत ही खास होगा, क्योंकि इस महीने में सूर्य व चंद्र ग्रहण क संयोग बन रहा है। ऐसा बहुत कम बार होता है कि सूर्य व चंद्र ग्रहण एक ही महीने में होते हैं। मार्च में होने वाले ये ग्रहण कुछ देशों में दिखाई देंगे और कुछ में नहीं। जिन देशों में ये ग्रहण दिखाई देंगे, सिर्फ वहीं इनकी सूतक आदि से जुड़ी मान्यताएं मानी जाएंगी। आगे जानिए मार्च 2025 में कब होंगे सूर्य व चंद्र ग्रहण…
Mahashivratri 2025: देश में कहां-कहां हैं 12 ज्योतिर्लिंग?
कब होगा 2025 का पहला चंद्रग्रहण? (March 2025 Mai Kab Hoga Chandra grahan)
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा के अनुसार, साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च, शुक्रवार को होगा। इस दिन फाल्गुन मास की पूर्णिमा रहेगी, इसी दिन होली उत्सव यानी धुरेड़ी पर्व मनाया जाएगा। ये खग्रास चंद्र ग्रहण होगा। ये चंद्र ग्रहण अमेरिका, पश्चिम यूरोप, पश्चिम अफ्रीका और अटलांटिक महासागर के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। भारत में ये ग्रहण दिखाई नहीं देगा।
जानें चंद्रग्रहण का सूतक टाइम (Chandra Grahan Sutak Time 14 February 2025)
भारतीय समय के अनुसार, 14 मार्च को होने वाला चंद्र ग्रहण सुबह 10 बजकर 39 मिनिट से शुरू होगा, जो दोपहर 2 बजकर 18 मिनिट तक रहेगा। इस चंद्रग्रहण का सूतक काल ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले शुरू हो जाएगा। चूांकि ये ग्रहण भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका कोई भी महत्व नहीं माना जाएगा।
कब होगा साल 2025 का पहला सूर्यग्रहण? (March 2025 Mai Kab Hoga Surya grahan)
ज्योतिषाचार्य पं. शर्मा के अनुसार, 29 मार्च, शनिवार को साल 2025 का सूर्य ग्रहण होगा। ये सूर्य ग्रहण यूरोप, एशिया के उत्तरी भाग, उत्तरी व पश्चिमी अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका के कुछ भागों में, और अटलांटिक महासागर में दिखाई देगा। भारत में ग्रहण कहीं भी दिखाई नहीं देगा।
जानें सूर्यग्रहण का सूतक टाइम (Surya Grahan Sutak Time 29 March 2025)
भारतीय समय के अनुसार, 29 मार्च को होने वाला सूर्य ग्रहण दोपहर 2 बजकर 21 मिनिट से शुरू होगा जो 6 बजकर 14 मिनिट तक रहेगा। सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले शुरू हो जाएगा। चूंकि ये ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए सूतक आदि का प्रभाव नहीं माना जाएगा।
ये भी पढ़ें-
Shivji Ke Famous Bhajan: झूमने पर मजबूर कर देंगे भगवान शिव के ये 10 भजन
ये हैं भगवान शिव की 10 सबसे ऊंची प्रतिमाएं, 1 तो कुतुब मीनार से भी बड़ी
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।