MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Hindu Tradition: हिंदू धर्म में चिक्स पॉक्स बीमारी को क्यों मनाते हैं माता का रूप? जानें इसकी वजह

Hindu Tradition: हिंदू धर्म में चिक्स पॉक्स बीमारी को क्यों मनाते हैं माता का रूप? जानें इसकी वजह

chicken pox In Hindu Tradition: मेडिकल साइंस के अनुसार, चिक्स पॉक्स यानी चेचक एक सामान्य बीमारी है, जिससे शरीर पर छोटी-छोटी लाल फुंसिया हो जाती हैं और जिसमें काफी खुजली होती है। हिंदू धर्म में इसे माता का रूप माना जाता है। 

 

Manish Meharele | Published : Jan 30 2023, 07:00 AM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
जानें चिकन पॉक्स से जुड़ी मान्यता
Image Credit : Getty

जानें चिकन पॉक्स से जुड़ी मान्यता

हिंदू धर्म में कई मान्यताएं और परंपराएं हैं (Hindu Tradition )। इनमें से कुछ मान्यताओं के पीछे धार्मिक, मनोवैज्ञानिक और वैज्ञानिक तथ्य छिपे होते हैं, लेकिन बहुत कम लोग इन तथ्यों के बारे में जानते हैं। ऐसी ही एक परंपरा चिक्स पॉक्स (chicken pox) बीमारी से भी जुड़ी है। हिंदू धर्म में इसे देवी का रूप या देवी का प्रकोप माना जाता है। साथ ही इस बीमारी के निदान के लिए विशेष रूप से देवी आराधना भी की जाती है। आगे जानिए क्या है चिक्स पॉक्स और इसे देवी का रूप क्यों मनाते हैं…
 

25
क्या है चिकन पॉक्स? (What is chicken pox?)
Image Credit : Getty

क्या है चिकन पॉक्स? (What is chicken pox?)

चिकन पॉक्स एक संक्रामक बीमारी है जो वरिसेल्ला ज़ोस्टर नाम के विषाणु के कारण होती है। इस बीमारी में शरीर पर छोटी-छोटी लाल फुंसियां हो जाती हैं, जिसमें बाद में पानी भर जाता है और तेज खुजली होती है। जो व्यक्ति इस रोग से ग्रसित व्यक्ति के संपर्क में आता है, ये बीमारी उसे भी हो जाती है। हालांकि कुछ सावधानियां रखने पर बीमारी अपने आप ही खत्म भी हो जाती है।
 

35
चिकन पॉक्स को क्यों मानते हैं माता का रूप? (Why is chicken pox considered as goddess?)
Image Credit : google

चिकन पॉक्स को क्यों मानते हैं माता का रूप? (Why is chicken pox considered as goddess?)

हिंदू धर्म में चिकन पॉक्स को शीतला माता से जोड़ा जाता है। शीतला का अर्थ होता है ठंडक। इसके पीछे कारण है कि जब किसी व्यक्ति को चिकन पॉक्स होता है तो उसके सारे शरीर पर फोड़े-फूंसी और घाव हो जाते हैं। साथ ही काफी खुजली भी होती है। उस वक्त रोगी को ठंडक चाहिए होती है। इसलिए इस रोग से मुक्ति के लिए शीतला माता की पूजा विशेष रूप से की जाती है। ताकि शीतला माता की कृपा से वह ठीक हो जाएं।
 

45
चिकन पॉक्स में नीम का महत्व (Importance of neem in chicken pox)
Image Credit : Getty

चिकन पॉक्स में नीम का महत्व (Importance of neem in chicken pox)

हिंदू धर्म में हर पेड़-पौधा का विशेष महत्व बताया गया है। जब किसी को चिकन पॉक्स हो जाता है तो उसे बिस्तर के आस-पास नीम के पेड़ की टहनियां रखी जाती हैं। इससे दो प्रभाव होते हैं नीम के एंटीबायोटिक गुण के कारण इस बीमारी के वायरस फैलते नहीं और रोगी के शरीर में ठंडक भी बनी रहती है, जिससे उसे खुजली नहीं चलती। इसलिए नीम का उपयोग चिकन पॉक्स में विशेष रूप से किया जाता है।
 

55
बीमारी ठीक होने पर करते हैं शीतला माता की पूजा
Image Credit : google

बीमारी ठीक होने पर करते हैं शीतला माता की पूजा

हिंदू धर्म के अनुसार, जब कोई व्यक्ति चिकन सॉक्स से पीड़ित होता है, तो उसके परिवार का कोई सदस्य प्रतिदिन शीतला माता को जल चढ़ाने जाता है ताकि रोग का प्रकोप जल्दी ही शांत हो जाए। जब रोगी पूरी तरह से ठीक हो जाता है तब शीतला माता की विशेष पूजा की जाती है और उन्हें ठंडे खाने का भोग लगाया जाता है। इसके पीछे ये मनोविज्ञान है कि माता की कृपा से अब ये रोग हमें दोबारा न हो।


ये भी पढ़ें-

Shani Ast 2023: 30 जनवरी को अस्त होगा शनि ग्रह, अगले 33 दिन इन 4 राशि वालों पर पड़ेंगे भारी

Hindu Tradition: कब और किन अवस्थाओं में हमें बड़े-बुजुर्गों के पैर नहीं छूना चाहिए? जानिए वजह भी

Hindu Tradition: कब और किन अवस्थाओं में हमें बड़े-बुजुर्गों के पैर नहीं छूना चाहिए? जानिए वजह भी


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।



 


 
Manish Meharele
About the Author
Manish Meharele
मनीष जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक कर चुके हैं। 19 वर्षों से मीडिया में काम कर रहे हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे चुके हैं और 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया है। उन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। मौजूदा समय में मनीष एशियाने न्यूज हिंदी डिजिटल में कार्यरत हैं। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories