सार
Unique Temples of India: हमारे देश में ऐसे अनेक मंदिर हैं, जहां भगवान को अजीब-अजीब सी चीजें चढ़ाई जाती हैं। ऐसा ही एक मंदिर छत्तीसगढ़ में हैं जहां देवी को फूल नहीं बल्कि पत्थर चढ़ाए जाते हैं, साथ ही शराब का भोग लगाया जाता है।
Vandevi Mandir Bilaspur Chhattisgarh: भारत को मंदिरों का देश कहा जाता है। यहां कईं ऐसे चमत्कारी मंदिर भी हैं, जिनका रहस्य आज तक कोई समझ नहीं पाया है। वहीं कुछ मंदिरों में भगवान को ऐसी चीजें चढ़ाई जाती हैं जिनके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता। ऐसा ही एक देवी मंदिर छत्तीसगढ़ में जहां देवी को फूल नहीं पत्थर चढ़ाए जाते हैं और मिठाई के स्थान पर शराब का भोग लगाया जाता है। आगे जानें कहां है ये मंदिर और इससे जुड़ी रोचक बातें…
किस मंदिर में देवी को चढ़ाते हैं पत्थर?
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के खमतराई क्षेत्र में वनदेवी का मंदिर हैं। इसे खमतराई बगदाई मंदिर भी कहा जाता है। यहां भक्त माता को फूल नहीं पत्थर चढ़ाते हैं। यहां माता को पत्थर चढ़ाने की परंपरा सदियों पुरानी बताई जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि देवी को खेतों में मिलने वाला गोटा पत्थर विशेष रूप से चढ़ाया जाता है। ऐसा करने से देवी अपने भक्तों की हर कामना पूरी करती है।
क्यों लगाते हैं शराब का भोग?
वनदेवी के मंदिर की एक बात और जो सबसे अलग है वो है यहां चढ़ाया जाने वाला भोग। इस मंदिर में देवी को मिठाई का नहीं शराब का भोग विशेष रूप से लगाया जाता है। इससे भी बड़ी खास बात यह है कि देवी को ढाई प्याला शराब का ही भोग लगता है, इसके कम या ज्यादा मात्रा में भोग देवी ग्रहण नहीं करती।
कितना पुराना है वनदेवी मंदिर?
ये मंदिर कितना पुराना है, इसका कोई लिखित दस्तावेज नहीं है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहा है कि देवी का ये मंदिर 100 साल से भी ज्यादा पुराना है। किसी समय यहां भयानक जंगल हुआ करता था। जब इस जगह गांव बने तो देवी की ये प्रतिमा लोगों को यहीं मिली थीं, जिसे उन्होंने स्थापित कर मंदिर का रूप दे दिया। वन में होने के कारण लोग इन्हें वनदेवी पुकारने लगे।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।