MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Thaipusam 2023: किस मुस्लिम देश में है मुरुगन स्वामी की सबसे ऊंची प्रतिमा, यहां क्यों मनाते हैं थाईपुसम उत्सव?

Thaipusam 2023: किस मुस्लिम देश में है मुरुगन स्वामी की सबसे ऊंची प्रतिमा, यहां क्यों मनाते हैं थाईपुसम उत्सव?

Thaipusam 2023: थाईपुसम मलेशिया के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस त्योहार में भगवान मुरुगन की पूजा विशेष रूप से होती है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि मलेशिया एक मुस्लिम देश है, लेकिन फिर भी यहां थाईपुसम का त्योहार उत्साह के साथ मनाया जाता है।

 

Manish Meharele | Published : Feb 06 2023, 12:03 PM
4 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
मुस्लिम देश में हिंदुओं का त्योहार है थाईपुसम
Image Credit : Getty

मुस्लिम देश में हिंदुओं का त्योहार है थाईपुसम

दुनिया में अनेक देश हैं, जहां हिंदू संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। मलेशिया भी इन देशों में से एक है। मलेशिया एक मुस्लिम बाहुल्य देश है जहां का आधिकारिक धर्म इस्लाम है, लेकिन फिर भी यहां कई हिंदू मंदिर हैं। थाईपुसम (Thaipusam 2023) यहां के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस त्योहार में भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय की पूजा विशेष रूप से की जाती है। थाईपुसम के दौरान मलेशिया में हिंदू धर्म और संस्कृति की झलक देखने लायक होती है।
 

26
बातू गुफा में होता है जोरदार उत्सव
Image Credit : Getty

बातू गुफा में होता है जोरदार उत्सव

मलेशिया (Malaysia) में आयोजित होने वाले थाईपुसम (Thaipusam 2023) त्योहार में लाखों तमिल श्रद्धालु शरीक होते हैं। ये त्योहार 10 दिनों तक मनाया जाता है, जिसका समापन माघी पूर्णिमा पर होता है। मलेशिया में कुआलालंपुर (Kuala Lumpur) के पास बातू गुफा (Batu Cave) में थाईपुसम का जोरदार उत्सव होता है। यहां यह त्योहार 1892 से मनाया जा रहा है यानी लगभग 130 साल पहले से। उत्सव के दौरान लाखों लोग बातू गुफा के नीचे बने मुख्य द्वार से गुजरते हैं और भगवान मुरुगन की विशाल प्रतिमा के दर्शन करते हैं।
 

36
140 फीट ऊंची है भगवान मुरुगन की प्रतिमा
Image Credit : Getty

140 फीट ऊंची है भगवान मुरुगन की प्रतिमा

मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में स्थित बातू गुफा के प्रवेश द्वार पर भगवान मुरुगन की विशाल प्रतिमा स्थित है। यह 42.7 मीटर यानी 140 फीट लंबी है। इस प्रतिमा में भगवान मुरुगन शांत मुद्रा में हाथ में भाला लिए खड़े हैं। भाला भगवान मुरुगन का प्रिय अस्त्र है। यह मलेशिया में किसी हिंदू देवी-देवता की सबसे ऊंची प्रतिमा है और मूर्तिकारों द्वारा इसे बनाने में तीन साल लगे थे। इस मूर्ति को बनाने में 350 टन स्टील का उपयोग किया किया गया है।
 

46
कोई उठाता है कांवड तो कोई शरीर में छेदता है कीलें
Image Credit : Getty

कोई उठाता है कांवड तो कोई शरीर में छेदता है कीलें

थाईपुसम के दौरान सभी भक्त अलग-अलग तरीकों से भगवान मुरुगन को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। कई श्रद्धालु कांवड़ लेकर चलते हैं, कुछ श्रद्धालु अपने माथे पर दूध का बर्तन लेकर चलते हैं। कुछ लोग सिर मुंडवाते हैं। कुछ भक्त भगवान मुरुगन को प्रसन्न करने के लिए अपने शरीर में धातु की पतली नुकीली खूंटियां घुसाते हैं। इन खूंटियों में धातु के छोटे बर्तन या नींबू भी टंगे होते हैं। कुछ भक्त भाले जैसी दिखने वाली एक छोटी खूंटी अपने दोनों गालों के आर-पार करते हैं।
 

56
ये है इस मंदिर से जुड़ी कथा
Image Credit : Getty

ये है इस मंदिर से जुड़ी कथा

पौराणिक कथाओंके अनुसार, किसी समय एक महाबलशाली दानव था, उसका नाम इंदुबन था। एक बार एक ऋषि ने इंदुबन को कांवड उठाने को कहा। उस कांवड के दो दोनो सिरों पर दो पहाड़ियों को बांधा गया था और रस्सी की जगह सांप थे। इंदुबन ने उस कांवड को उठा तो लिया, लेकिन जब वह आराम करने के लिए रुका तो एक युवक उस पहाड़ी पर आकर बैठ गया, इसके बाद इदुंबन उसे उठा नहीं पाया। इंदुबन और उस युवक में भंयकर युद्ध। युवक ने इंदुबन को हरा दिया। वह युवक कोई और नहीं बल्कि स्वयं भगवान मुरुगन थे। भगवान मुरुगन ने घोषणा की कि जो भी भक्त कांवड़ उठाएगा उसे पुण्य मिलेगा। 
 

66
क्यों मनाते हैं थाईपुसम उत्सव?
Image Credit : Getty

क्यों मनाते हैं थाईपुसम उत्सव?

पौराणिक कथाओं के अनुसार, तारकासुर नाम के एक महापराक्रमी राक्षस था, जिसे वध सिर्फ शिव पुत्र के हाथों ही संभव था। तारकासुर ने अपनी मृत्यु को टालने का कई बार प्रयास किया, लेकिन वह असफल रहा। अंत में शिव पुत्र कार्तिकेय यानी मुरुगन स्वामी ने उसका वध कर दिया। इसी खुशी में देवताओं में उत्सव मनाया, उसे ही आज थाईपुसम के रूप में मनाया जाता है। इसे बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव भी कहते हैं।


ये भी पढ़ें-

Mahashivratri 2023: 10 से 18 फरवरी तक रोज इस पेड़ के नीचे लगाएं 1 दीपक, आपकी जेब कभी खाली नहीं होगी


planet change february 2023: अस्त हुआ शनि, अब ये 2 ग्रह बदलेंगे राशि, देश में बढ़ेंगे विवाद-बिजनेस में होगा फायदा


Mahabharat Facts: स्वर्ग लोक में किस अप्सरा ने क्यों दिया था अर्जुन को नपुंसक होने का श्राप, कैसे ये अभिशाप बना वरदान ?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।




 

Manish Meharele
About the Author
Manish Meharele
मनीष जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक कर चुके हैं। 19 वर्षों से मीडिया में काम कर रहे हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे चुके हैं और 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया है। उन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। मौजूदा समय में मनीष एशियाने न्यूज हिंदी डिजिटल में कार्यरत हैं। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories