MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Shani Ast 2023: 30 जनवरी को अस्त होगा शनि ग्रह, अगले 33 दिन इन 4 राशि वालों पर पड़ेंगे भारी

Shani Ast 2023: 30 जनवरी को अस्त होगा शनि ग्रह, अगले 33 दिन इन 4 राशि वालों पर पड़ेंगे भारी

Shani Ast Rashifal 2023: ज्योतिष शास्त्र में शनि का स्थान बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि मनुष्यों को उसके अच्छे-बुरे कर्मों का फल शनिदेव ही प्रदान करते हैं, इसलिए शनि को न्यायाधीश भी कहा जाता है। 30 जनवरी को शनि कुंभ राशि में अस्त होने वाला है।

 

Manish Meharele | Published : Jan 29 2023, 12:39 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
33 दिन के लिए अस्त होगा शनि
Image Credit : google

33 दिन के लिए अस्त होगा शनि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि के राशि बदलने और अस्त होने का असर सभी 12 राशियों पर किसी न किसी रूप में जरूर दिखाई देता है। (Shani Ast 2023) 17 जनवरी को शनि राशि बदलकर मकर से कुंभ में आया है। ये शनि के स्वामित्व की ही राशि है। 30 जनवरी को शनिदेव कुंभ राशि में ही अस्त हो जाएंगे। शनि की ये स्थिति 33 दिनों तक रहेगी यानी 5 मार्च तक। शनि के अस्त होने के अशुभ प्रभाव (Shani Ast Rashifal 2023) सबसे ज्यादा इन 4 राशि वालों पर देखने को मिलेगा। आगे जानिए उन 4 राशियों के बारे में…
 

25
मेष राशि
Image Credit : Asianet News

मेष राशि

शनि के अस्त होने से मेष राशि के लोगों को जीवन में अचानक परेशानियां बढ़ सकती हैं। इन्हें नौकरी से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है, जिसके कारण बैंक बैलेंस भी कम होता जाएगा। इस समय इन्हें निवेश से बचना होगा, नहीं तो पैसा लंबे समय के लिए उलझ सकता है। सेहत के मामलों में भी सावधान रहें, इस समय की गई लापरवाही भारी पड़ सकती है।
 

35
कर्क राशि
Image Credit : Asianet News

कर्क राशि

इस राशि के लोग जल्दबाजी में जो भी निर्णय लेंगे, उसके कारण इन्हें भविष्य में पछताना पड़ेगा। वैवाहिक जीवन में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। दूसरों के मामले में टांग न अड़ाएं, नहीं तो कोर्ट-कचहरी के मामलों में उलझ सकते हैं। बच्चों की सेहत को लेकर अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे। ये समय संभलकर चलने का है। वाहन चलाने में भी सावधानी रखनी होगी।
 

45
सिंह राशि
Image Credit : Asianet News

सिंह राशि

शनि के अस्त होने से इस राशि के लोगों को सेहत से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। दांत या हडि्डयों से जुड़ी कोई समस्या इनके सामने आएगी। शीतजन्य रोग परिवार के लोगों पर असर करेंगे। बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंता बनी रहेगी। आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ेगा। सोच-समझकर खर्च करना होगा। छोटी-छोटी बातों को मन से न लगाएं तो बेहतर रहेगा।
 

55
कुंभ राशि
Image Credit : Asianet News

कुंभ राशि

इसी राशि में शनि अस्त हो रहा है। इस राशि के लोगों को पैसों से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आता हुआ पैसा कुछ समय के लिए रूक सकता है। नौकरी छोड़ने का मन होगा, लेकिन ये भूल न करें। किसी को भी अपशब्द न बोलें और बिजनेस में हर डील सोच-समझकर करें। किसी नए व्यक्ति पर भरोसा करना आपके लिए भारी पड़ सकता है।
 


ये भी पढ़ें-

9 सबसे विषैले पदार्थों से बनी है स्वामी कार्तिकेय की ये प्रतिमा, जानें किस मंदिर हैं है स्थापित?


जल्दबाजी में नहीं बल्कि बहुत सोच-समझकर करना चाहिए ये 3 काम, नहीं तो बाद में पछताना पड़ता है


Hindu Tradition: कब और किन अवस्थाओं में हमें बड़े-बुजुर्गों के पैर नहीं छूना चाहिए? जानिए वजह भी


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।


 

Manish Meharele
About the Author
Manish Meharele
मनीष जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक कर चुके हैं। 19 वर्षों से मीडिया में काम कर रहे हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे चुके हैं और 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया है। उन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। मौजूदा समय में मनीष एशियाने न्यूज हिंदी डिजिटल में कार्यरत हैं। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories