MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Guru Ravidas Jayanti 2023 Wishes: संत रविदास की जयंती पर अपने दोस्तों-प्रियजनों के भेजें ये शुभकामना संदेश

Guru Ravidas Jayanti 2023 Wishes: संत रविदास की जयंती पर अपने दोस्तों-प्रियजनों के भेजें ये शुभकामना संदेश

Sant Ravidas Jayanti 2023 Wishes: संत रविदास एक महान समाज सुधारक और विचारक थे। उनके विचारों को उन्होंने दोहों के माध्यम से आमजन तक पहुंचाया और आडंबरों का विरोध किया। इस बार 5 फरवरी, रविवार को संत रविदासजी की जयंती है।

 

Manish Meharele | Updated : Feb 05 2023, 08:04 AM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
19
महान संत और समाज सुधारक थे संत रविदास
Image Credit : google

महान संत और समाज सुधारक थे संत रविदास

हमारे देश में अनेक महान समाज सुधारक हुए, संत रविदास (Sant Ravidas Jayanti 2023) भी इनमें से एक थे। संत रविदास ने अपना पैतृक कार्य करते हुए सामाजिक और पारिवारिक कर्त्तव्यों का भी निर्वहन किया। जिस समय हमारे देश में जात-पात और छूआछूत चरम पर था, उस समय संत रविदास ने अपने दोहों के माध्यम से समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया। माघी पूर्णिमा पर संत रविदास की जयंती मनाई जाती है। इस बार ये तिथि 5 फरवरी, रविवार को है। (Sant Ravidas Jayanti 2023 Wishes) इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और प्रियजनों को संदेश देकर शुभकामना दे सकते हैं…
 

29
संत रविदास जयंती की शुभकामना-1
Image Credit : Asianet News

संत रविदास जयंती की शुभकामना-1

करम बंधन में बन्ध रहियो, फल की ना तज्जियो आस, 
कर्म मानुष का धर्म है, संत भाखै रविदास 
संत रविदास जयंती की बहुत-बहुत शुभकामनाएं 
 

39
संत रविदास जयंती की शुभकामना-2
Image Credit : Asianet News

संत रविदास जयंती की शुभकामना-2

कह रैदास तेरी भगति दूरि है, भाग बड़े सो पावै, 
तजि अभिमान मेटि आपा पर, पिपिलक हवै चुनि खावै 
गुरु रविदास जयंती की हार्दिक बधाई 
 

49
संत रविदास जयंती की शुभकामना-3
Image Credit : Asianet News

संत रविदास जयंती की शुभकामना-3

संत परंपरा के महान योगी और परम ज्ञानी संत श्री रविदास जी को कोटि कोटि नमन।
उनकी शिक्षाएं आपके जीवन में प्रकाश लेकर आएं।
महान संत गुरु रविदास की जयंती पर बधाई
 

59
संत रविदास जयंती की शुभकामना-4
Image Credit : Asianet News

संत रविदास जयंती की शुभकामना-4

ऐसा चाहूँ राज मैं जहाँ मिलै सबन को अन्न।
छोट बड़ो सब सम बसै, रैदास रहै प्रसन्न।। 
संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती की शुभकामनाएं 
 

69
संत रविदास जयंती की शुभकामना-5
Image Credit : Asianet News

संत रविदास जयंती की शुभकामना-5

जाति-जाति में जाति हैं, जो केतन के पात 
रैदास मनुष ना जुड़ सके, जब तक जाति न जात 
गुरु रविदास जयंती की बहुत-बहुत शुभकामनाएं
 

79
संत रविदास जयंती की शुभकामना-6
Image Credit : Asianet News

संत रविदास जयंती की शुभकामना-6

जा देखे घिन उपजै, नरक कुंड में बास।
प्रेम भगति सों ऊधरे, प्रगटत जन रैदास।।
संत रविदास जयंती की बधाई
 

89
संत रविदास जयंती की शुभकामना-7
Image Credit : Asianet News

संत रविदास जयंती की शुभकामना-7

रविदास जन्म के कारनै, होत न कोउ नीच।
नर कूँ नीच करि डारि है, ओछे करम की कीच।।
महान ज्ञानी संत रविदास की जयंती पर आपको बहुत-बहुत शुभकामना
 

99
संत रविदास जयंती की शुभकामना-8
Image Credit : Asianet News

संत रविदास जयंती की शुभकामना-8

रैदास कहै जाकै हृदै, रहे रैन दिन राम।
सो भगता भगवंत सम, क्रोध न व्यापै काम।।
गुरु रविदास जयंती की हार्दिक बधाई 


ये भी पढ़ें-

Maghi Purnima 2023 Upay: 5 फरवरी को माघी पूर्णिमा पर दुर्लभ संयोग में करें ये उपाय, दूर हो सकती है पैसों की तंगी


Rajim Maghi Punni Mela 2023: कब से कब तक रहेगा छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध राजिम पुन्नी मेला? जानें स्नान की तारीखें


Maghi Purnima 2023: माघी पूर्णिमा पर करें इन 5 में से कोई 1 उपाय, टल जाएंगे आने वाले संकट


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।




 

Manish Meharele
About the Author
Manish Meharele
मनीष जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक कर चुके हैं। 19 वर्षों से मीडिया में काम कर रहे हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे चुके हैं और 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया है। उन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। मौजूदा समय में मनीष एशियाने न्यूज हिंदी डिजिटल में कार्यरत हैं। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories