- Home
- Religion
- Spiritual
- Pushya Nakshatra 2025: पुष्य नक्षत्र पर कौन-सी 5 चीजें भूलकर न खरीदें? हो सकते हैं बर्बाद
Pushya Nakshatra 2025: पुष्य नक्षत्र पर कौन-सी 5 चीजें भूलकर न खरीदें? हो सकते हैं बर्बाद
Pushya Nakshatra 2025: ज्योतिष शास्त्र में पुष्य नक्षत्र को बहुत ही शुभ माना गया है। इस दिन की गई खरीदी गई चीजें लंबे समय तक उपयोग में बनी रहती हैं। जानें साल 2025 में कब है पुष्य नक्षत्र और इस दिन कौन-सी चीजें न खरीदें?

जानें पुष्य नक्षत्र 2025 की सही डेट?
Pushya Nakshatra Mai Kya Nahi Kharide: ज्योतिष शास्त्र में कुल 27 नक्षत्र बताए गए हैं, पुष्य भी इनमें से एक है। पुष्य को नक्षत्रों का राजा भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस नक्षत्र में अगर कोई भी चीज खरीदी जाए तो वो लंबे समय तक उपयोग में बनी रहती है और घर में सुख-समृद्धि भी लेकर आती है। इस बार दिपावली से पहले 14 और 15 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र का संयोग बन रहा है। ये दोनों ही दिन खरीदी के लिए शुभ रहेंगे। जानें पुष्य नक्षत्र में कौन-सी 5 चीजें खरीदने से बचें…
ये भी पढ़ें-
Rama Ekadashi 2025: रमा एकादशी कब है? लक्ष्मी जी की कृपा पाने के लिए करें ये खास उपाय
पुष्य नक्षत्र पर क्या न खरीदे
पुष्य नक्षत्र के दिन कांच का सामना नहीं खरीदना चाहिए क्योंकि शुभ तिथि और मुहूर्त में इस तरह की चीजें खरीदने से बचना चाहिए। कांच का सामान किसी भी दूसरे दिन खरीदा जा सकता है लेकिन पुष्य नक्षत्र के दिन इसे खरीदना आपके लिए बर्बादी का कारण बन सकता है। इसलिए भूलकर भी इस तरह का गलती न करें।
ये भी पढ़ें-
Govardhan Puja 2025 Date: 21 या 22 अक्टूबर, कब करें गोवर्धन पूजा?
पुष्य नक्षत्र में कैसी चीजें न करें?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धारदार चीजें राहु ग्रह से संबंधित हैं, इसलिए शुभ मौकों पर इस तरह की चीजें खरीदने से बचना चाहिए। इस तरह की चीजें जीवन में कईं तरह की परेशानी खड़ी कर सकती है। पुष्य नक्षत्र एक शुभ अवसर होता है इसलिए इस दिन धारदार चीजें जैसे चाकू, कैंची, सुई आदि भूलकर भी न खरीदें।
पुष्य नक्षत्र में कैसी चीजें खरीदने से बचना चाहिए?
आज के समय में बहुत सी चीजें यूज एंड थ्रो हो गई है यानी उपयोग करने के बाद उन्हें फेंक दिया जाता है। इस तरह की चीजें पुष्य नक्षत्र जैसे शुभ मौके पर खरीदने से बचना चाहिए क्योंकि इनका कोई धार्मिक और ज्योतिष महत्व नहीं माना जाता। इसलिए इस तरह की चीजें आपके दुर्भाग्य का कारण भी बन सकती हैं।
पुष्य में किन चीजों की खरीदी न करें?
लोहे को अशुभ धातु माना गया है। इस पर शनिदेव का प्रभाव अधिक रहता है इसलिए पुष्य नक्षत्र जैसे शुभ मौके पर लोहे से बनी कोई भी वस्तु जैसे बर्तन या अन्य कोई चीज खरीदने से बचना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में कईं तरह की परेशानियां खड़ी हो सकती हैं।
पुष्य नक्षत्र में किस तरह की चीजें न खरीदें?
कांसा एक मिश्र धातु है, जिसका उपयोग शो-पीस बनाने और बर्तन बनाने में किया जाता है। ये धातु पूजा-पाठ आदि कामों में भी मना की गई है। इसलिए पुष्य नक्षत्र जैसे शुभ मौके पर कांसे से बनी चीजों भी न खरीदें। ऐसा करने से आपके सौभाग्य नष्ट हो सकता है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।