सार
Prayagraj Maha Kumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ शुरू हो चुका है। ये महाकुंभ 26 फरवरी तक रहेगा। इस महाकुंभ में कुल 6 स्नान किए जाएंगे, जिनमें से तीन अमृत स्नान होंगे। जानें पहला अमृत स्नान कब होगा और क्यों है ये खास?
Prayagraj Maha Kumbh 2025 Frist Amrit Snan: 13 जनवरी से यानी पौष मास की पूर्णिमा से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ शुरू हो चुका है। ये महाकुंभ 26 फरवरी तक रहेगा। इस महाकुंभ में कुल 6 स्नान किए जाएंगे। इनमें से 3 अमृत स्नान होंगे, जो बहुत ही खास होंगे। इन्हें राजसी स्नान भी कहा जाता है। मान्यता है कि अमृत स्नान के दौरान पवित्र संगम में डुबकी लगाने का फल कईं गुना होकर मिलता है। जानें कब है महाकुंभ 2025 का पहला अमृत स्नान…
कैसे किया जाता है नागा साधुओं का ’लिंग भंग’?
कब है महाकुंभ 2025 का पहला अमृत स्नान?
महाकुंभ का पहला अमृत स्नान 14 जनवरी, मंगलवार को किया जाएगा। इस दिन मकर संक्रांति का पर्व भी मनाया जाएगा। मकर संक्रांति पर पवित्र नदी में स्नान करने और जरूरतमंदों का दान करने का विशेष महत्व है। मकर संक्रांति पर पहला अमृत स्नान होने से इसका महत्व और भी बढ़ गया है।
अमृत स्नान पर पुष्य नक्षत्र का दुर्लभ संयोग
पंचांग के अनुसार, 14 जनवरी को माघ मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी। इस दिन पुष्य नक्षत्र सुबह 10 बजकर 17 मिनिट से शुरू होगा, जो दिन भर रहेगा। मकर संक्रांति और महाकुंभ के पहले अमृत स्नान पर पुष्य नक्षत्र का होना बहुत ही दुर्लभ संयोग है। इसके चलते अमृत स्नान का महत्व और भी बढ़ गया है। इसके अलावा सुस्थिर और वर्धमान नाम के 2 अन्य शुभ योग भी रहेंगे।
महाकुंभ 2025 अमृत स्नान का शुभ मुहूर्त
14 जनवरी को प्रयागराज में पहला अमृत स्नान होगा। इस दौरान 2 शुभ मुहूर्त रहेंगे, जिसे पुण्यकाल भी कहा जाता है। पहला सामान्य पुण्यकाल सुबह 09:03 से शुरू होगा जो शाम 5:46 तक रहेगा यानी इसकी अवधि 8 घंटे 42 मिनिट की रहेगी। दूसरा और श्रेष्ठ पुण्यकाल सुबह 09:03 शुरू होगा, जो 10:48 तक रहेगा। यानी इसका समय सिर्फ 01 घण्टा 45 मिनट का रहेगा।
ये भी पढ़ें-
किन 4 जगहों पर है साधुओं का पॉवर सेंटर, कहां से नियंत्रित होते हैं 13 अखाड़े?
प्रयागराज महाकुंभ 2025 में जाएं तो जरूर करें ये 5 काम, पूरी लाइफ मिलेंगे शुभ फल
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।