Pitru Paksha 2025: श्राद्ध पक्ष के 16 दिनों में रोज अलग-अलग नक्षत्रों का संयोग होते हैं। इन नक्षत्रों में श्राद्ध करने का विशेष महत्व है जो महाभारत में बताया गया है। इन नक्षत्रों में श्राद्ध करने से विशेष शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
Benefits of Shraddha: इस बार श्राद्ध पक्ष 7 से 21 सितंबर तक रहेगा। श्राद्ध पक्ष में रोज अलग-अलग तिथियों पर विभिन्न नक्षत्रों का संयोग बनता है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 27 नक्षत्र बताए गए हैं। श्राद्ध पक्ष में भी इन नक्षत्रों का विशेष महत्व बताया गया है। महाभारत के अनुशासन पर्व में भीष्म पितामह ने युधिष्ठिर को विस्तार से बताया है कि किस नक्षत्र में श्राद्ध करने से उसका क्या फल मिलता है। आगे जानें इसकी पूरी जानकारी…
ये भी पढ़ें-
Surya Grahan 2025 Date: क्या भारत में दिखेगा साल 2025 का अंतिम सूर्य ग्रहण?
Indira Ekadashi 2025: इंदिरा एकादशी व्रत कब, 17 या 18 सितंबर? जानें मंत्र, मुहूर्त सहित हर बात
1. कृत्तिका नक्षत्र में श्राद्ध करने से पुत्र की प्राप्ति होती है और शोक दूर होते हैं।
2. संतानहीन व्यक्ति को रोहिणी में श्राद्ध करना चाहिए।
3. आर्द्रा नक्षत्र में श्राद्ध करना अशुभ माना गया है, इससे व्यक्ति की क्रूर कर्म में प्रवृत्ति होती है।
4. पुर्नवसु नक्षत्र में श्राद्ध करने से धन लाभ होता है।
5. शरीरिक बल के लिए पुष्य नक्षत्र में श्राद्ध करना चाहिए।
6. आश्लेषा नक्षत्र में श्राद्ध करने से सम्मान मिलता है।
7. पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में श्राद्ध करने से सौभाग्य की वृद्धि होती है।
8. उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में श्राद्ध करने से योग्य संतान की प्राप्ति होती है।
9. चित्रा नक्षत्र में श्राद्ध करने वाले को रूपवान पुत्र मिलते हैं।
10. स्वाती नक्षत्र में पितरों की पूजा करने से व्यापार में उन्नति होती है।
11. विशाखा नक्षत्र में श्राद्ध करने से अनेक संतान प्राप्त होती है।
12. अनुराधा नक्षत्र में श्राद्ध करने वाला व्यक्ति महान पराक्रमी होता है।
13. यदि कोई ज्येष्ठा में श्राद्ध करता है तो उसे धन-संपत्ति के साथ ऐश्वर्य प्राप्त होता है।
14. मूल नक्षत्र में श्राद्ध करने से अच्छी सेहत मिलती है।
15. पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में श्राद्ध करने से में यश और कीर्ति मिलती है।
16. उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में किया गया श्राद्ध दुखों को नाश करता है।
17. अभिजीत नक्षत्र में श्राद्ध करने वाला चिकित्सा क्षेत्र में सफलता प्राप्त करता है।
18. श्रवण नक्षत्र में श्राद्ध करने से सद्गति मिलती है।
19. धनिष्ठा में श्राद्ध करने वाला व्यक्ति भूमि से संबंधित सुख भोगता है।
20. शतभिषा नक्षत्र में श्राद्ध करने से हर काम में सफलता मिलती है।
21. पूर्वाभाद्रपदा नक्षत्र में श्राद्ध करने वाले को पशुओं से धन लाभ होता है।
22. उत्तराभाद्रपदा नक्षत्र में श्राद्ध करने से गौधन मिलता है।
23. रेवती नक्षत्र में श्राद्ध करने वाले को धातु से संबंधित व्यापार में लाभ होता है।
24. अश्विनी नक्षत्र में श्राद्ध करने से घोड़ों से फायदा होता है।
25. भरणी नक्षत्र में श्राद्ध करने से उम्र लंबी होती है।
26. जो हस्त नक्षत्र में श्राद्ध करता है वह मनचाही सफलता मिलती है।
27. मृगशिरा नक्षत्र में श्राद्ध करने वाला सदैव सुखी रहता है और संतान सुख भोगता है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।