MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Palmistry: मस्तिष्क रेखा से जानें कैसे लोग बनते हैं सफल लीडर, कौन पढ़ाई-लिखाई में होते हैं अव्वल?

Palmistry: मस्तिष्क रेखा से जानें कैसे लोग बनते हैं सफल लीडर, कौन पढ़ाई-लिखाई में होते हैं अव्वल?

Palmistry: हथेली पर स्थित मस्तिष्क रेखा बहुत ही खास होती है, ये हमारे आचार-विचार और मानसिक स्थिति के बारे में बताती है। ये रेखा हथेली की तीसरी सबसे बड़ी रेखा होती है। हस्तरेखा में इस रेखा का विशेष महत्व बताया गया है।

 

Manish Meharele | Published : May 08 2023, 01:05 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
जानें मस्तिष्क रेखा से जुड़ी खास बातें...
Image Credit : Asianet News

जानें मस्तिष्क रेखा से जुड़ी खास बातें...

वैसे तो हमारी हथेली में छोटी-बड़ी अनेक रेखाएं होती हैं, लेकिन इन सभी में मस्तिष्क रेखा बहुत खास होती है। ये रेखा अंगूठे और तर्जनी उंगली के मध्य से में निकलते हुए सीधे आगे बढ़ती है। अधिकांश बार ये रेखा जीवन रेखा के साथ ही शुरू होती है। एशियानेट हिंदी ने अपने पाठकों के लिए हस्तरेखा (know future from palm line) की एक सीरीज शुरू की है, हस्तरेखा से जानें भविष्य। इस सीरीज के अंतर्गत पहले हम आपको मस्तिष्क रेखा से जुड़ी कई खास बातें पहले बता चुके हैं। आगे जानिए मस्तिष्क रेखा से जुड़ी कुछ अन्य खास बातें…

28
व्यवहारिक होते हैं ऐसे लोग
Image Credit : Asianet News

व्यवहारिक होते हैं ऐसे लोग

अगर हथेली में सीधी सरल मस्तिष्क रेखा हो और उसमे कहीं कोई उतार-चढ़ाव न हो तो ऐसे लोगों की विचारधारा स्थिर रहती है। ऐसे लोग व्यवहारिक होते हैं और दूसरों की बातों में आसानी से नहीं आते। ऐसे लोग बहुत कम मित्र बनाते हैं क्योंकि ये दूसरों से सलाह लेना पसंद नहीं करते।

38
नेतृत्व शक्ति के बारे में बताती है ये रेखा
Image Credit : Asianet News

नेतृत्व शक्ति के बारे में बताती है ये रेखा

कई बार मस्तिष्क रेखा बृहस्पति पर्वत से प्रारंभ होती है। यह रेखा उत्कृष्ट नेतृत्व शक्ति को बतलाती है। ऐसा व्यक्ति अनजान लोगों से भी अपना कार्य निकालने में सफल हो जाता है। ऐसा व्यक्ति आत्मविश्वासी होता है। उसमें बेहद उन्नत मस्तिष्क शक्ति होती है। ऐसा व्यक्ति कुशल राजनीतिज्ञ होता है।

48
महत्वाकांक्षी होते हैं ऐसे लोग
Image Credit : Asianet News

महत्वाकांक्षी होते हैं ऐसे लोग

कई बार मस्तिष्क रेखा जीवन रेखा से मिलान करती हुई आगे बढ़ती है, पर वहीं से एक शाखा बृहस्पति पर्वत की ओर उठी हुई दिखाई पड़ती है। ऐसे लोग जीवन में निरंतर आगे बढ़ने की इच्छा रखते हैं। यही बात इन्हें महत्वाकांक्षी बनाती है। ऐसे लोग कला के क्षेत्र में भी नाम कमाते हैं।

58
पढ़ने-लिखने में अव्वल होते हैं ऐसे लोग
Image Credit : Asianet News

पढ़ने-लिखने में अव्वल होते हैं ऐसे लोग

यदि मस्तिष्क रेखा का उठाव गुरु पर्वत की ओर हो तो ऐसे व्यक्ति में गुरुतत्त्व की प्रधानता होती है और वह गुरु ग्रह से संबंधी शुभ फल प्राप्त करता है। ऐसे लोग पढ़ाई लिखाई में अव्वल होते हैं और इसी क्षेत्र में सफलता भी प्राप्त करते हैं। दूसरे लोगों को शिक्षित करने में भी इन्हें विशेष रूचि होती है।

68
शनि से प्रभावित होते हैं ऐसे लोग
Image Credit : Asianet News

शनि से प्रभावित होते हैं ऐसे लोग

यदि मस्तिष्क रेखा का झुकाव शनि पर्वत की ओर हो तो स्पष्ट है कि ऐसे लोग शनि ग्रह से प्रभावित होते हैं, इससे संबंधित क्षेत्रों में ही सफलता भी प्राप्त करते हैं। ऐसे लोग काफी रहस्यमयी होती हैं और ज्यादा किसी से बात नहीं करते। लोहा, तेल आदि के बिजनेस में सफलता प्राप्त करते हैं।

78
सरल और सच्चे होते हैं ऐसे लोग
Image Credit : Asianet News

सरल और सच्चे होते हैं ऐसे लोग

यदि मस्तिष्क रेखा का उठाव सूर्य पर्वत की ओर हो तो ऐसे लोग सूर्य संबधी गुणों से प्रभावित होते हैं। ऐसे लोग कलात्मक कार्यों में विशेष रुचि रखते हैं और सरल व सच्चे होते हैं। ये सौंदर्य प्रेमी भी होते हैं, नए-नए स्थान पर घूमना इन्हें पसंद होता है। कभी-कभी ये दिखावे पर ज्यादा ध्यान देने लगते हैं।

88
बोलने में माहिर होते हैं ऐसे लोग
Image Credit : Asianet News

बोलने में माहिर होते हैं ऐसे लोग

यदि मस्तिष्करेखा का उठाव बुध पर्वत की ओर हो तो ऐसा व्यक्ति बुध तत्व से प्रभावित होता है। ऐसे लोग प्रखर बुद्धि वाले, वाकपटु यानी बोलने में माहिर और नेतृत्व शक्ति से सम्पन्न होते हैं। ऐसे लोग वैज्ञानिक अनुसंधान में भी काफी रुचि रखते हैं और चिकित्सक, अध्यापक या वकील के रूप में नाम कमाते हैं।


लेखक परिचय
राजेन्द्र गुप्ता ज्योतिष जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। आप वर्तमान में अजमेर (राजस्थान) में रहकर हस्तरेखा विषय पर निरंतर शोधपरक कार्य कर रहे हैं। आपने एम.ए. दर्शनशास्त्र में स्वर्णपदक प्राप्त किया है। साथ ही इतिहास और राजनीति शास्त्र विषयों पर भी आपने एम. ए. किया है। साहित्यागार प्रकाशन जयपुर से हिंदी व्याकरण पर आपकी तीन पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। रेडियो-टीवी पर भी आपकी कई खोजपरक रिपोर्ट और वार्ताएं प्रसारित हो चुकी हैं।



ये भी पढ़ें-

Palmistry: मस्तिष्क रेखा से जानें कैसे लोग होते हैं मूर्ख और कैसे लोग जीवन में पाते हैं सफलता?


Palmistry: हथेली की ये रेखा भी होती है बहुत खास, जिंदगी और मौत के बारे में देती हैं खास संकेत


 

Manish Meharele
About the Author
Manish Meharele
मनीष जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक कर चुके हैं। 19 वर्षों से मीडिया में काम कर रहे हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे चुके हैं और 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया है। उन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। मौजूदा समय में मनीष एशियाने न्यूज हिंदी डिजिटल में कार्यरत हैं। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories