सार
Manu Smriti: हिंदू धर्म में अनेक ग्रंथ हैं, मनु स्मृति भी इनमें से एक है। मनु स्मृति के एक श्लोक में 5 ऐसे स्थानों के बारे में बताया गया है, जहां जाने-अनजाने में हमसे जीव हत्या हो जाती है।
Life Management of Manu Smriti: मनु स्मृति हिंदू धर्म के प्राचीन ग्रंथों में से एक है। इसे हिंदुओं का पहला सविंधान भी कहा जाता है। मान्यता है कि मनु स्मृति की रचना संसार के पहने मनुष्य मनु ने की थी। मनु स्मृति में लाइफ मैनेजमेंट के भी अनेक सूत्र छिपे हैं। मनुस्मृति के अनुसार हमारे घर में 5 ऐसे स्थान होते हैं, जहां जाने-अनजाने में ही हमसे पाप (जीव हत्या) हो जाता है। आगे जानिए कौन-से हैं ये 5 स्थान…
अपनी मां के अलावा और किन 15 महिलाओं को माता ही मानना चाहिए?
श्लोक
पञ्चसूना गृहस्थस्य चुल्की पेषण्युपुष्कर:।
कण्डनी चोदकुम्भश्च वध्यते वास्तु वाहयन्।।
तासां क्रमेण सर्वासां निष्कृत्यर्थं महर्षिभि:।
पञ्च क्लृप्ता महायज्ञा: प्रत्यहं गृहमेधिनाम्।।
अर्थात- गृहस्थ के लिए पांच चीजों चूल्हा, चक्की, झाड़ू, उखल-मूसल तथा 5. पानी का कलश सूक्ष्म जीवों की हत्या का कारण बनता है और इनका उपयोग करने वाला पाप का भागीदार बनता है।
चूल्हा से कैसे होती है जीव हत्या?
जिस स्थान पर हम खाना बनाते हैं, वहां भी बहुत सारे सूक्ष्म जीव होते हैं, जो हमें नंगी आंखों से दिखाई नहीं देते। चूल्हे पर भोजन पकाने के लिए आग जलाई जाती है। इस अग्नि में कईं सूक्ष्म जीव जलकर भस्म हो जाते हैं। इसलिए यहां अनजाने में ही हम जीव हत्या के पाप के भागीदार बन जाते हैं।
चक्की पर भी होती है जीव हत्या
चक्की यानी जिस पर पीसकर हम अनाज का आटा बनाते हैं। अनाज में कईं बार छोटे-छोटे से जीव होते हैं जो अनजाने में चक्की चलाने से मर जाते हैं। इसलिए मनु स्मृति में चक्की के बारे में लिखा है कि यहां अनजाने में ही हमसे जीव हत्या हो जाती है।
झाडू़ लगाते समय भी मरते हैं जीव-जंतु
जब हम अपने घर में झाड़ू लगाते हैं तब भी अनजाने में कईं जीव-जंतु जैसे चींटी आदि उसके द्वारा मारी जाती हैं। यहां भी हमारे द्वारा जीव हत्या का पाप हो जाता है।
उखल-मूसल के उपयोग सो भी होता है पाप
उखल और मूसल धान कूटने के लिए उपयोग में लिए जाते हैं। उसमें धान को एक पत्थर या मजबूत धातु के बर्तन में डाला जाता है और एक मोटे दंडे से धान को कूटा जाता है। ऐसा करते समय भी जीव-जंतुओं की हत्या हो जाती है।
पानी रखने के स्थान पर रखें ध्यान
जिस स्थान पर हम अपने घर में पानी रखते हैं वहां नमी के कारण कईं सूक्ष्म जीव पैदा हो जाते हैं। पानी भरते या लेते समय वहां भी हमसे जीव हत्या पाप बन जाता है।
ये भी पढ़ें-
किन 5 लोगों की भूलकर भी न करें मदद? वरना हो सकते हैं बदनाम
कब से शुरू होगा हिंदू नववर्ष? नोट करें डेट
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।