सार
Interesting facts about Mahabharata: महाबली भीम महाभारत के प्रमुख पात्रों में से एक थे। उनके शरीर में हजारों हाथियों का बल थे। इसके बाद भी भीम दो बार मरते-मरते बचे। जानें कब और कहां हुई ये घटना?
महाभारत में बहुत सी विचित्र कथाएं है, जिनके बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है। महाबली भीम महाभारत के प्रमुख पात्रों में से एक थे। वे पवनदेव के औरस पुत्र थे। भीम ने ही कुरुक्षेत्र में हुए युद्ध में सबसे ज्यादा कौरवों को मारा था। महाबली भीम में हजारों हाथियों का बल था। महाभारत में ऐसी दो घटनाओं का वर्णन है, जब भीम 2 बार मरते-मरते। आगे जानिए कब और कहां हुई ये घटनाएं?
ये हैं वो 4 श्मशान जहां अघोरी करते हैं शव और श्मशान साधना
यक्ष के द्वारा हुई भीम की मृत्यु
कौरवों से जुएं में हारने के बाद पांडवों को 12 साल के लिए वनवास पर जाना पड़ा। एक दिन जब पांडव वन में भटक रहे थे, तभी द्रौपदी को प्यास लगी। युधिष्ठिर ने नकुल को पानी लेने भेजा। नकुल पास ही के तालाब में जब पानी लेने गए तो वहां आकाशवाणी हुई कि ‘इस तालाब से पानी लेने से पहले तुम्हें मेरे सवालों के जवाब देना होंगे।’ नकुल ने फिर भी तालाब का पानी पी लिया। ऐसा करते ही नकुल की मृत्यु हो गई। बाद में जब भीम वहां पानी लेने आए तो यक्ष ने उनसे भी सवालों का जवाब देने को कहा। भीम ने भी यक्ष की बात नहीं मानी और पानी पीने लगे। उसी समय भीम की भी मृत्यु हो गई। बाद में युधिष्ठिर ने यक्ष के सवालों का जवाब देकर भीम व अन्य भाइयों को जीवित किया।
जब अजगर ने जकड़ा भीम ने
वनवास के दौरान ही एक बार भीम जब वन में घूम रहे थे तो उन्हें एक विशालकाय अजगर ने जकड़ लिया। अजगर की पकड़ इतनी मजबूत थी को भीम पूरी ताकत लगाकर भी उससे छूट नहीं पाए और बेहोश हो गए। वो अजगर और कोई नहीं बल्कि पांडवों के ही पूर्वज राजा नहुष थे जो एक श्राप के कारण इस अवस्था में आ गए थे। भीम जब काफी देर तक आश्रम नहीं आए तो युधिष्ठिर उन्हें खोजते हुए वहां गए। भीम को मरणासन्न स्थिति में देख उन्होंने अजगर से उन्हें छोड़ने के लिए प्रार्थना की। जब अजगर रूपी राजा नहुष ने युधिष्ठिर से कईं प्रश्न पूछे। सही उत्तर मिलने पर अजगर ने भीम को बंधन मुक्त कर दिया। इस तरह भीम को दूसरी बार जीवनदान मिला।
ये भी पढ़ें-
Astro Tips: केले के पेड़ की पूजा क्यों करते हैं?
Hindu Belief: क्या घर में महाभारत रखना अशुभ होता है?
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।