सार

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 में तीसरा और अंतिम अमृत स्नान 3 फरवरी, सोमवार को किया जाएगा। इस दिन बसंत पंचमी का पर्व भी मनाया जाएगा।

 

Mahakumbh Basant Panchami Snan: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ 2025 शुरू हो चुका है, जो 26 फरवरी तक रहेगा। ये दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक मेला है। एक अनुमान के मुताबिक इस महाकुंभ में 45 करोड़ से ज्यादा लोग शामिल होंगे। महाकुंभ में संगम स्नान का विशेष महत्व है। विशेष तिथियों पर संगम में अमृत स्नान किया जाता है। महाकुंभ 2025 में 2 अमृत स्नान हो चुके हैं। तीसरा अमृत स्नान 3 फरवरी, सोमवार को बसंत पंचमी पर्व पर होगा। जानें इस तिथि का महत्व और नोट कीजिए अमृत स्नान के शुभ मुहूर्त…

10 करोड़ रुपए देकर महामंडलेश्वर बनीं Mamta Kulkarni? दिया चौंकाने वाला जवाब

 

बसंत पंचमी पर अमृत स्नान क्यों?

महाकुंभ 2025 में 2 अमृत स्नान हो चुके हैं, इनमें से पहले मकर संक्रांति और दूसरा मौनी अमावस्या पर था। तीसरा अमृत स्नान 3 फरवरी, सोमवार को बसंत पंचमी के मौके पर होगा। हिंदू धर्म में बसंत पंचमी पर्व का विशेष महत्व है। मान्यता के अनुसार, ये पर्व देवी सरस्वती के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है यानी इसी दिन देवी सरस्वती ब्रह्मदेव के मुख से प्रकट हुईं थीं। इसलिए इस पर्व पर अमृत स्नान का विशेष महत्व है।

बसंत पंचमी 2025 अमृत स्नान शुभ मुहूर्त (Mahakumbh 2024 Basant Panchami Snan Shubh Muhurat)

बंसत पंचमी का पर्व 3 फरवरी, सोमवार को मनाया जाएगा। इस दिन महाकुंभ 2025 में अमृत स्नान का सबसे श्रेष्ठ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 23 मिनिट से 6 बजकर 16 मिनिट तक रहेगा। इसके अलावा अन्य शुभ मुहूर्त इस प्रकार हैं-

- सुबह 08:30 से 09:52
- सुबह 9:52 से 11:13
- सुबह 11:13 से दोपहर 12:35
- दोपहर 01:57 से 03:18

महाकुंभ 2025 के कितने स्नान शेष?

3 फरवरी को बसंत पंचमी पर अमृत स्नान के बाद महाकुंभ 2025 के 2 स्नान और शेष रहेंगे जो पर्व स्नान कहलाएंगे। इनमें से पहला 12 फरवरी को माघी पूर्णिमा पर होगा। इसके बाद अंतिम स्नान 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर किया जाएगा। अंतिम स्नान के साथ ही महाकुंभ 2025 का समापन हो जाएगा।


ये भी पढ़ें-

बागेश्वर बाबा को ममता कुलकर्णी ने बताया "नैपी", बोला चुप-चाप बैठ जाओ!


क्या फेम मिलने के फिल्मों में वापस लौट जाएंगी Mamta Kulkarni? दिया ये जवाब