MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Shiv Navratri 2024: महाशिवरात्रि से पहले कहां मनाते हैं शिव नवरात्रि, क्यों खास है ये पर्व? नोट करें डेट

Shiv Navratri 2024: महाशिवरात्रि से पहले कहां मनाते हैं शिव नवरात्रि, क्यों खास है ये पर्व? नोट करें डेट

Shiv Navratri 2024 Date: महाशिवरात्रि भगवान शिव का प्रमुख त्योहार है। ये उत्सव हर शिव मंदिर में बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जाता है। लेकिन महाशिवरात्रि से पहले एक मंदिर में शिव नवरात्रि का अनोखा उत्सव भी मनाया जाता है।

 

Manish Meharele | Published : Feb 25 2024, 02:55 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
14
महाकाल मंदिर में मनाते हैं शिव नवरात्रि
Image Credit : social media

महाकाल मंदिर में मनाते हैं शिव नवरात्रि

Mahashivratri 2024 at Mahakal Temple Ujjain: उज्जैन का महाकाल मंदिर बहुत ही खास है क्योंकि ये 12 ज्योतिर्लिंगों में से तीसरे स्थान पर आता है। महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व बहुत ही धूम-धाम से मनाया जाता है, लेकिन इसके पहले यहां शिव नवरात्रि उत्सव मनाने की परंपरा है। ये उत्सव पूरे 9 दिनों तक चलता है, इसलिए इसे शिव नवरात्रि कहा जाता है। ये पर्व एकमात्र महाकालेश्वर मंदिर में भी मनाया जाता है। आगे जानिए इस बार कब है शिव नवरात्रि, क्यों खास है ये त्योहार…

24
क्यों मनाते हैं शिव नवरात्रि? (Kyo Manate Hai Shiv Navratri)
Image Credit : social media

क्यों मनाते हैं शिव नवरात्रि? (Kyo Manate Hai Shiv Navratri)

महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व शिवजी के विवाह उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इसके पहले शिव नवरात्रि पर्व मनाते हैं, जिसमें शिवजी को दूल्हे के रूप में पूजा जाता है। इन 9 दिनों में रोज महाकाल का अलग आकर्षक श्रृंगार में दिखाई देते हैं। वैसे तो शिवजी की पूजा में हल्दी-मेहंदी नहीं चढ़ाई जाती, लेकिन शिव नवरात्रि के दौरान ये चीजें भी महाकाल को अर्पित की जाती हैं क्योंकि इनके बिना दूल्हे का श्रृंगार पूरा नहीं होता।

34
इस बार कब मनाई जाएगी शिव नवरात्रि? (Shiv Navratri Date 2024)
Image Credit : social media

इस बार कब मनाई जाएगी शिव नवरात्रि? (Shiv Navratri Date 2024)

महाकाल मंदिर में शिव नवरात्रि उत्सव की शुरूआत फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि से होती है और इसका समापन त्रयोदशी को होता है। इस बार शिव नवरात्रि पर्व 29 फरवरी से शुरू होगा, जो 8 मार्च तक मनाया जाएगा। शिव नवरात्रि के दौरान महाकाल की पूजा-आरती के समय में भी आंशिक परिवर्तन होगा। भोग आरती दोपहर 1 बजे और संध्या पूजा दोपहर 3 बजे होगी।

44
शिव नवरात्रि में किस दिन, कौन-सा श्रृंगार?
Image Credit : social media

शिव नवरात्रि में किस दिन, कौन-सा श्रृंगार?

- शिव नवरात्रि के पहले भगवान महाकाल का चंदन से श्रृंगार होगा। इस दौरान भगवान को दुपट्टा धारण करवाया जाएगा। मुंडमाला, छत्र और मुकुट आदि आभूषण भी चढ़ाएं जाएंगे।
- शिव नवरात्रि के दूसरे दिन भगवान महाकाल का शेषनाग श्रृंगार किया जाएगा।
- शिव नवरात्रिके तीसरे दिन महाकाल का घटाटोप शृंगार होगा।
- चौथे दिन महाकाल को छबीना रूप में सजाया जाएगा।
- पांचवे दिन होलकर रूप में भगवान महाकाल का शृंगार होगा।
- शिव नवरात्रि के छठे दिन भगवान महाकाल मनमहेश रूप में नजर आएंगे।
- सातवे दिन उमा महेश के रूप में भगवान महाकाल का शृंगार किया जाएगा।
- शिव नवरात्रि के आठवें दिन महाकाल का शिवतांडव शृंगार होगा।
- नौवें दिन भगवान महाकाल सप्तधान शृंगार में दिखाई देंगे।


ये भी पढ़ें-

Mahashivratri 2024 पर करें इन 5 चीजों का दान, महादेव करेंगे कल्याण


होलिका दहन, होली और चंद्रग्रहण, जानें मार्च 2024 में कब, क्या होगा?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Manish Meharele
About the Author
Manish Meharele
यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं और पिछले 19 वर्षों से मीडिया में काम कर रहे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे हैं और 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर.कॉम में धर्म डेस्क पर भी काम किया है। उन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories