सार

June 2025 Shubh Muhurat: साल 2025 के छठे महीने में विवाह के साथ-साथ गाड़ी और वाहन खरीदने के भी कईं शुभ मुहूर्त हैं। इन खास मुहूर्त में आप और भी शुभ काम कर सकते हैं। नोट कीजिए जून 2025 के शुभ मुहूर्त…

June 2025 Shubh Muhurat Details: हिंदू धर्म में हर शुभ कार्य मुहूर्त देखकर ही किया जाता है। इन शुभ कार्यों में विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश के अलावा मकान और वाहन खरीदी भी शामिल है। जून 2025 में इन सभी कामों के लिए बहुत सारे शुभ मुहूर्त हैं। इन शुभ मुहूर्त में किए गए काम निश्चित रूप से अधिक फलदाई होंगे। जून का महीना ज्येष्ठ और आषाढ़ मास के अंतर्गत रहेगा। ये दोनों महीने बहुत ही खास माने गए हैं। आगे जानिए जून 2025 के कब, किस काम के लिए कौन-सा शुभ मुहूर्त है…

जून 2025 विवाह मुहूर्त (June 2025 Vivah Muhurat)

विवाह के लिए जून 2025 में 5 शुभ मुहूर्त हैं-2, 4, 5, 7 और 8। इसके बाद 12 जून को गुरु ग्रह के अस्त होने से विवाह पर रोक लग जाएगी। 9 जुलाई को गुरु के उदय होने के बाद ही विवाह हो पाएंगे।

जून 2025 गृह प्रवेश मुहूर्त (June 2025 Grih Pravesh Muhurat)

गृह प्रवेश की बात की जाए तो जून में इसके लिए सिर्फ 2 ही मुहूर्त निकल रहे हैं, जो इस प्रकार है-4 और 6। इनके अलावा इस महीने में गृह प्रवेश के लिए और कोई मुहूर्त नहीं है।

Related Articles

जून 2025 संपत्ति खरीदी मुहूर्त (June 2025 Property Kharidne Ka Muhurat)

इस महीने अगर आप कोई संपत्ति जैसे- मकान, दुकान, जमीन या फ्लैट आदि खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए 6 शुभ मुहूर्त हैं, जिनकी जानकारी इस प्रकार है- 12, 13, 19, 20, 26 और 27।

जून 2025 वाहन खरीदी मुहूर्त (June 2025 Vahan Kharidi Muhurat)

जून 2025 में वाहन खरीदी के 8 शुभ मुहूर्त हैं। इनमें से किसी भी शुभ मुहूर्त में आप दो या चार पहिया वाहन खरीद सकते हैं। इन मुहूर्त की जानकारी इस प्रकार है- 5, 6, 8, 15, 16, 20, 23, 27।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।