MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Hindu Tradition: घर में भूलकर भी नहीं रखने चाहिए इन 5 देवी-देवताओं के चित्र या प्रतिमा, जानें क्यों?

Hindu Tradition: घर में भूलकर भी नहीं रखने चाहिए इन 5 देवी-देवताओं के चित्र या प्रतिमा, जानें क्यों?

Hindu Tradition: हर हिंदू घर में एक छोटा मंदिर जरूर होता है। इस मंदिर में कई देवी-देवताओं की मूर्तियां होती हैं जैसे शिवजी, गणेशजी। प्रतिदिन इनकी पूजा भी की जाती है। घर के इस मंदिर में कुछ देवी-देवताओं की प्रतिमाएं रखने से बचना चाहिए।

 

Manish Meharele | Published : Jan 27 2023, 08:24 AM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
घर के मंदिर में ध्यान रखें ये बातें...
Image Credit : Getty

घर के मंदिर में ध्यान रखें ये बातें...

हिंदू धर्म में पूजा एक अनिवार्य परंपरा है। कोई व्यक्ति मंदिर में जाकर पूजा करता है तो कोई घर पर ही पूजा कर लेता है। अधिकांश हिंदू परिवारों में घर में ही एक छोटा मंदिर जरूर होता है। इस मंदिर में शिवजी, गणेशजी, बालगोपाल आदि देवी-देवताओं की प्रतिमाएं और चित्र जरूर होते हैं। (Hindu Tradition) मान्यताओं के अनुसार, कुछ देवी-देवताओं की प्रतिमाएं या चित्र घर में रखने से बचना चाहिए, नहीं तो घर में कलह या परेशानियां होती रहती हैं। आगे जानिए कौन हैं वो देवी-देवता, जिनकी प्रतिमाएं घर में नहीं रखनी चाहिए…
 

26
भैरवनाथ
Image Credit : Getty

भैरवनाथ

भगवान भैरवनाथ शिवजी के ही अवतार हैं, लेकिन ये इनका अतिक्रोधी अवतार है। भैरवनाथ की पूजा घर के बाहर ही करनी चाहिए। घर में इनकी किसी भी तरह की कोई प्रतिमा या चित्र नहीं लगाना चाहिए। घर में भैरवनाथ की प्रतिमा या चित्र रखने से कई तरह से वास्तु दोष उत्पन्न हो जाते हैं, जिसका असर घर के सभी सदस्यों पर हो सकता है।
 

36
महाकाली
Image Credit : Getty

महाकाली

देवी पार्वती का एक रूप है महाकाली। इस अवतार में देवी अत्यंत विकराल स्वरूप में दिखाई देती हैं। देवी का ये रूप घर के वास्तु को प्रभावित करता है। इस तरह के विकराल चित्र घर के ओरा मंडल पर नकारात्मक असर डालते हैं, इसलिए देवी महाकाली का चित्र या प्रतिमा न लगाएं तो बेहतर रहेगा। 
 

46
नटराज
Image Credit : Getty

नटराज

भगवान शिव जब क्रोधित होकर तांडव नृत्य करते हैं तो इस रूप को नटराज कहा जाता है। यानी इस रूप में शिवजी सौम्य न होकर क्रोधित अवस्था में होते हैं। वास्तु शास्त्र में शिवजी को इस रूप को प्रलंयकारी माना गया है, जो घर के वास्तु के लिए ठीक नहीं होता। इसलिए नटराज की मूर्ति या चित्र भी घर में नहीं रखना चाहिए।
 

56
शनिदेव
Image Credit : Getty

शनिदेव

शनिदेव नवग्रहों में सबसे प्रमुख हैं और मनुष्यों के उसके अच्छे-बुरे कर्मों का फल भी शनिदेव ही देते हैं, इसलिए इन्हें न्यायाधीश भी कहा जाता है। शनि को क्रूर ग्रह भी कहते हैं यानी इनकी नजर जिस पर भी पड़ती है, उसका अनिष्ट होने की आशंका बढ़ जाती है। इसलिए घर में शनिदेव की कोई भी प्रतिमा या चित्र रखने से बचना चाहिए। 
 

66
राहु-केतु
Image Credit : Getty

राहु-केतु

राहु-केतु की पूजा ग्रहों के रूप में की जाती है। इन्हें छाया ग्रह कहते हैं। वास्तव में ये एक राक्षस था जो अमृत पीकर अमर हो गया। जब भगवान विष्णु ने इसकी गर्दन काटी तो ये दो भागों में बंट गया। इस राक्षस का सिर राहु और धड़ केतु कहलाया। इनकी प्रतिमा घर के बाहर कर सकते हैं, लेकिन घर में इनके चित्र और प्रतिमा नहीं रखनी चाहिए।
 

Manish Meharele
About the Author
Manish Meharele
मनीष जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक कर चुके हैं। 19 वर्षों से मीडिया में काम कर रहे हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे चुके हैं और 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया है। उन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। मौजूदा समय में मनीष एशियाने न्यूज हिंदी डिजिटल में कार्यरत हैं। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories