सार

Dreams and their meaning: सपने हमारे जीवन का एक जरूरी हिस्सा है। ज्योतिष में ही स्वप्न शास्त्र भी शामिल है। इस ग्रंथ में सपनों से जुड़े कईं रहस्यमयी बातें बताई गई हैं, साथ ही सपनों के अर्थ भी बताए गए हैं।

 

Dhan Laabh Ke Sapne: हर व्यक्ति को रात को सोते समय सपने जरूर आते हैं। इन सपनों का हमारे जीवन से गहरा संबंध होता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, हर सपने का एक अर्थ होता है, जिसे समझकर हम भविष्य की घटनाओं के बारे में जान सकते हैं। इनमें से कुछ सपने हमें भविष्य में होने वाले धन लाभ के बारे में भी बताते हैं। यानी ये सपने जिसे भी आते हैं उसे मालामाल बना देते हैं। जानें ऐसी ही 10 सपनों के बारे में…

मकर संक्रांति पर करें ये 5 अचूक उपाय, किस्मत खुद चलकर आपके घर आएगी

 

ये हैं मालामाल बनाने वाले 10 सपने (dreams of monetary gain)

1. अगर कोई व्यक्ति सपने में खुद को दियासलाई (माचिस) जलाते हुए देखता है तो उसे अचानक धन लाभ होने के योग बनते हैं।
2. अगर किसी को सपने में संतरा दिखाई दे तो उस व्यक्ति को भी धन लाभ हो सकता है।
3. सपने में जिसे सफेद सांप काट ले, उसे भी पैसों के मामलों में कोई गुड न्यूज मिल सकती है।
4. सपने में खुद को को फल-फूल खाते हुए देखना भी धन लाभ का संकेत है।
5. जिस व्यक्ति को सपने में गड़ा हुआ सोना या अन्य कीमती चीजें दिखाई दे उसे गुप्त धन मिल सकता है।
6. सपने में गेहूं की पकी हुई बालियां देखना भी शुभ होता है। इससे भी धन लाभ संभव है।
7. सपने में अगर आप किसी को पैसा उधार दें तो उस व्यक्ति को रूका हुआ पैसा मिल सकता है।
8. सपने में हीरे-जवाहरात का दिखना देवी लक्ष्मी के खुश होने का संकेत है, ऐसे लोगों को गढ़ा धन मिल सकता है।
9. अगर सपने में आप किसी को चेक लिखकर दें तो विरासत में उसे धन-संपत्ति मिलने के योग बनते हैं।
10. सपने में कुम्हार को घड़ा बनाता हुआ देखता भी धन लाभ का ही संकेत देता है।


ये भी पढ़ें-

पति-पत्नी में रोज होती है लड़ाई तो करें ये 5 उपाय, घर में होगा स्वर्ग का अहसास


इस अचूक मंत्र से टल जाता है बड़े से बड़ा संकट, प्रेमानंद महाराज ने बताया


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।